मनोरंजन

मां के साथ वर्कआउट के दौरान मस्ती करते नजर आए ऋतिक रोशन

Rounak Dey
27 March 2023 5:32 PM IST
मां के साथ वर्कआउट के दौरान मस्ती करते नजर आए ऋतिक रोशन
x
इस फिल्म में एक्टर के साथ दीपिका पादुकोण है और यह फिल्म साल 2024 में रिलीज हो रही है।
एक्टर ऋतिक रोशन एक्टिंग के साथ-साथ अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। एक्टर रोज वर्कआउट करते हैं और अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखते हैं। ऋतिक की मां पिंकी रोशन भी फिटनेस फ्रीक हैं। पिंकी सोशल मीडिया पर भी वर्कआउट से जुड़ी वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो में ऋतिक और उनकी मां पिंकी वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। एक्टर जिम के दौरान अपनी मां के साथ मस्ती करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। ऋतिक पहले अपनी मां के आगे से गुजरते हैं फिर पास आते समय उनसे हाथ मिलाने लगते हैं। ऐसा एक्टर बार-बार करते हैं। दोनों मां-बेटे के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। वीडियो शेयर करते हुए पिंकी ने लिखा- मां और बेटा…. हम हर समय मिलते हैं, लंच, डिनर, फिल्में, छुट्टियां, एक दूसरे के साथ अपने विचार शेयर करते हुए…। लेकिन सबसे खास समय वह होता है जब हम एक साथ जिम में समय बिताते हैं #मदरसनबॉन्ड #बेस्टमोटिवेशन #जिमपैशन। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।
काम की बात करें तो ऋतिक को पुष्कर और गायत्री की 2022 की फिल्म 'विक्रम वेधा' में देखा गया था। इसमें सैफ अली खान लीड रोल में नजर आए थे। इन दिनों एक्टर सिद्धार्थ आनंद की अगली फिल्म 'फाइटर' पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में एक्टर के साथ दीपिका पादुकोण है और यह फिल्म साल 2024 में रिलीज हो रही है।
Next Story