मनोरंजन

ऋतिक रोशन ने बताया साल 2025 में क्या है उनका प्लान

jantaserishta.com
6 Jan 2025 9:59 AM IST
ऋतिक रोशन ने बताया साल 2025 में क्या है उनका प्लान
x
मुंबई: साल 2025 को लेकर फिल्म जगत के सितारों के बीच एक अलग ही उत्साह है। अभिनेता ऋतिक रोशन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि साल 2025 में उनका क्या प्लान है। अभिनेता सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट पोस्ट को अक्सर फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। ऐसे में बात नए साल के प्लान की हो तो वह भला कैसे पीछे रह सकते हैं।
रोशन ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर को शेयर करते हुए बताया कि मजबूत दिखने और मजबूत होने में बहुत अंतर होता है। अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, “मजबूत होने और मजबूत दिखने में बहुत अंतर है। इस साल मैं असली चीज के लिए तैयार हो रहा हूं।”
शेयर की गई तस्वीर में अभिनेता अपनी बॉडी को फ्लॉन्ट करते नजर आए। सोशल मीडिया पर सक्रिय ऋतिक रोशन हाल ही में एक पोस्ट साझा कर वह अपनी खास दोस्त सबा आजाद का हौसला बढ़ाते नजर आए थे। उन्होंने सबा का एक खूबसूरत वीडियो साझा किया, जिसमें वह गाती नजर आई थीं। इस पोस्‍ट के साथ रोशन ने कैप्शन में लिखा था, "किलिंग इट।''
यह पहली बार नहीं है जब ऋतिक ने सबा आजाद की तारीफ की हो। वह अक्सर सोशल मीडिया पर उन्हें प्यार भरे संदेश देते हैं। पिछले महीने, 'फाइटर अभिनेता' ने सबा के जन्मदिन पर एक पोस्ट शेयर की थी। जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक्टर ने कई शानदार तस्‍वीरें साझा की थी।
ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता जल्द ही अयान मुखर्जी के निर्देशन में तैयार एक्शन-ड्रामा 'वॉर 2' के साथ धमाल मचाने को तैयार हैं। अभिनेता इस फिल्‍म में कबीर के रूप में अपनी भूमिका को दोहराएंगे। आगामी एक्शन-थ्रिलर में ऋतिक रोशन के साथ कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story