मनोरंजन

इस साल Saba Azad के साथ Hrithik Roshan करेंगे दूसरी शादी?

Rounak Dey
4 March 2023 7:38 AM IST
इस साल Saba Azad के साथ Hrithik Roshan करेंगे दूसरी शादी?
x
सबा शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दोनों नवंबर 2023 में शादी कर सकते हैं।
एक्टर ऋतिक रोशन सबा आजाद संग अपने रिश्ते को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। दोनों ने पहले अपने रिश्ते को मीडिया से दूर रखा था। अब ऋतिक और सबा खुल्लम-खुल्ला अपने प्यार का इजहार करने लगे हैं। खबरें हैं कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, ऋतिक ने साल 2014 में एक्स वाइफ सुजैन खान से तलाक ले लिया था। अब एक्टर सबा आजाद के साथ शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं। दोनों एक साथ जुहू में रह रहे हैं और साथ ही दोनों ने जुहू वर्सोवा लिंक रोड पर एक प्रॉपर्टी भी ली है। ये कपल जल्द ही सात-फेरे ले सकता है।
बता दें ऋतिक रोशन और सबा आजाद को एज डिफरेंस की वजह से कई बार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। दोनों को एयरपोर्ट पर किस करते हुए भी स्पॉट किया गया था। 2023 में कियारा-सिद्धार्थ के शादी के बंधन में बंधने के बाद अब ऋतिक और सबा शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दोनों नवंबर 2023 में शादी कर सकते हैं।

Next Story