मनोरंजन
ऋतिक रोशन GF सबा आजाद संग मुंबई एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, एक दूसरे का हाथ थामे आए नजर
Rounak Dey
24 July 2022 11:21 AM IST

x
इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फैंस को सबा और ऋतिक रोशन की जोड़ी बेहद पसंद है।
बॉलीवुड के हैडसम हंक एक्टर ऋतिक रौशन (Hrithik Roshan) इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) एक्ट्रेस और म्यूजिशन सबा आजाद (Saba Azad) को डेट कर रहे हैं। आए दिन दोनों एक साथ स्पॉट होते रहते हैं।
हाल ही में इस कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। स्टार कपल के लुक की बात करें तो दोनों ने ही इस दौरान कम्फर्टेबल कैजुअल लुक रखा। ऋतिक ने अपनी काली टी-शर्ट और बेज कलर की जॉगर्स के साथ ऊपर एक स्टाइलिश ग्रे हुडी जैकेट पहनी रखी थी, साथ ही उन्होंने ब्लैक कैप भी लगा रखा था। दूसरी ओर ऋतिक गर्लफ्रेंड सबा ने सफेद टी-शर्ट और लैवेंडर ट्राउजर कैरी किया जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थीं।
आपको बता दें कि हाल ही में ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद संग वेकेशन मनाने गए थे। इस ट्रिप पर उनका बड़ा बेटा रेहान और मां पिंकी रोशन भी साथ थीं। एयरपोर्ट पर ऋतिक रोशन और उनकी GF सबा आज़ाद एक साथ हाथ में हाथ डाले नजर आए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि बीते दिनों ऐसी खबरें आ रही थी कि ऋतिक रोशन जल्द ही सबा आजाद संग घर बसाने की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि अब तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फैंस को सबा और ऋतिक रोशन की जोड़ी बेहद पसंद है।
Next Story





