मनोरंजन

ऋतिक रोशन ने दिखाई अपनी हॉट बॉडी, लोग बोले- 47 की उम्र में 25 वाले कारनामे

Tulsi Rao
6 Sept 2021 1:55 PM IST
ऋतिक रोशन ने दिखाई अपनी हॉट बॉडी, लोग बोले- 47 की उम्र में 25 वाले कारनामे
x
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं, वो अपने फैंस के बीच चर्चा में बने रहने के लिए आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करते दिखाई दे जाते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं, वो अपने फैंस के बीच चर्चा में बने रहने के लिए आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करते दिखाई दे जाते हैं। वहीं, हाल ही में ऋतिक एक बार फिर से कुछ ऐसे ही कारणों से सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने अपने सोशल एकाउंट पर लेटेस्ट पोस्ट में जबरदस्त बॉडी दिखाई है, जिसमें वो अपने खास 'बॉलीवुड बाइसेप्स' के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। ऋतिक का ये अंदाज और पोस्ट पर मजेदार कैप्शन फैंस को भा गया है।

बॉलीवुड बाइसेप्स
ऋतिक रोशन मे अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में वो जिम वेयर पहने नजर आ रहे हैं। वहीं, बड़े बाल और बढ़ी हुआ दाढ़ी के साथ ऋतिक पहवानों की तरह हाथ उठाकर अपने शानदार बाइसेप्स दिखा रहे हैं। इस फोटो में उनकी फिटनेस भी देखने को मिल रही है, जो फैंस को दीवाना बना रही है। यहां देखें वायरल हो रही ऋतिक रोशन की ये फोटो-
दिया मजेदार कैप्शन
इस फोटो को शेयर करते हुए ऋतिक ने मजेदार कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा- 'बोलो बॉलीवुड बाइसेप्स की जय'... जहां एक तरफ ऋतिक की कमाल की फिटनेस पर फैंस फिदा हो चुके हैं, वहीं उनके कैप्शन को लेकर भी कमेंट्स मिल रहे हैं। फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्रिटीज भी ऋतिक के अंदाज की तारीफें करते दिखाई दे रहे हैं। कोई कहता दिख रहा है कि ऋतिक फिटनेस इंस्पिरेशन हैं को कोई उनके पूरे लुक का दीवाना हुआ जा रहा है। इसके साथ ही कई लोगों ने यहां तक कह दिया है कि ऋतिक 47 की उम्र में भी 25 साल के लगते हैं।


Next Story