मनोरंजन
सिक्स पैक एब्स फ्लॉन्ट करते ऋतिक रोशन की शर्टलेस फोटो ने लगाई आग
jantaserishta.com
3 Sept 2023 1:05 PM IST

x
फोटो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, "फिनिश लाइन नहीं देख सकता।"
मुंबई: बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन ने अपने सिक्स-पैक एब्स फ्लॉन्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर शर्टलेस मोनोक्रोम फोटो शेयर की है। फोटो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, "फिनिश लाइन नहीं देख सकता।"
इस पोस्ट पर लोगों ने जमकर प्यार लुटाया। ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने कमेंट में मसल फायर और दिल का इमोजी शेयर किया। वहीं ऋतिक के को-एक्टर अनिल कपूर ने आग और ताली बजाने वाले इमोजी का इस्तेमाल कमेंट्स सेक्शन में किया। ऋतिक ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'फाइटर' के एक मोशन पोस्टर का अनावरण किया, जिसमें दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर का भारतीय वायु सेना के पायलट के रूप में पहला लुक दिखाई दे रहा है। उन्होंने इसे कैप्शन दिया: ''हैशटैग स्प्रिट ऑफ फाइटर। वन्दे मातरम! भारत के 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सिनेमाघरों में मिलते हैं। 'फाइटर' दुनिया भर में 25 जनवरी 2024 को रिलीज होगी।''
सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित, 'फाइटर' में करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय भी हैं। यह एरियल एक्शन फिल्म 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। ऋतिक जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी के साथ एक्शन थ्रिलर फिल्म 'वॉर 2' में भी नजर आएंगे।
Tagsऋतिक रोशनऋतिक रोशन शर्टलेस फोटोऋतिक रोशन सिक्स-पैक एब्सHrithik RoshanHrithik Roshan shirtless photoHrithik Roshan six-pack abs
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





