मनोरंजन

ऋतिक रोशन ने शेयर किया बियर्ड लुक, देख इन सितारों ने किया कॉमेंट

Rani Sahu
14 Dec 2021 9:34 AM GMT
ऋतिक रोशन ने शेयर किया बियर्ड लुक, देख इन सितारों ने किया कॉमेंट
x
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं, वो अपने फैंस के बीच चर्चा में बने रहने के लिए आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करते दिखाई दे जाते हैं। वहीं, हाल ही में ऋतिक एक बार फिर से कुछ ऐसे ही कारणों से सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने अपने सोशल एकाउंट पर लेटेस्ट पोस्ट में जबरदस्त बॉडी दिखाई है, जिसमें वो शर्टलेस होकर अपना टोंट बॉडी दिखाते हुए देखे जा सकते हैं। फोटो में उनका बियर्ड लुक उनके चाहने वालों को खूब पसंद आ रहा है। फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सितारे भी उनके लुक पर जमकर प्यार लुटाते हुए उनके पोस्ट पर कॉमेंट कर रह रहे हैं।

आंखों के एक्सप्रेशन से जीता चाहने वालों का दिल
सामने आई फोटो में ऋतिक ने अपना कई लुक शेयर किया है, जिसमें वह अलग-अगल एंगल में पोज देते हुए दिख रहे हैं। हालांकि फोटो में उनकी पूरी बॉडी नहीं दिख रहा है, हालांकि फिर भी वह हैंडसम लग रहे हैं। क्लोज अप फोटो में ऋतिक कभी अपने बालों में हाथ डाले तो कभी आंखों के एक्सप्रेशन से सभी का दिल जीत रहे हैं। अपने हालिया पोस्ट में वह इतने हैंडसम और स्मार्ट लग रहे हैं कि लोगों को उनसे नजरे हटा पाना मुश्किल हो रहा है।
सितारों ने किया कॉमेंट
ऋतिक के पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्रिटीज भी ऋतिक के अंदाज की तारीफें करते दिखाई दे रहे हैं। कोई कहता दिख रहा है कि ऋतिक फिटनेस इंस्पिरेशन हैं को कोई उनके पूरे लुक का दीवाना हुआ जा रहा है। इसके साथ ही कई लोगों ने यहां तक कह दिया है कि बियर्ड लुक में ऋतिक 47 की उम्र में भी 25 साल के लगते हैं। इसके साथ ही ऋतिक के पोस्ट पर एक्टर शाहिद कपूर ने कॉमेंट करते हुए उन्हें 'हार्ड मुंडा' कहा है तो वहीं एक्टर संजय कपूर ने उनके पोस्ट पर कुछ इमोजी शेयर कर उनके लुक को लाइक किया है।
बता दें कि ये पहली बार नहीं है कि ऋतिक ने अपनी कोई शर्टलेस फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इससे पहले भी वह कई बार वह अपना शर्टलेस वीडियो और फोटोज से अपने फैंस के साथ ही साथ बॉलीवुड सितारों का दिल जीत चुके है।


Next Story