मनोरंजन

सबा के हाथों में हाथ थामकर करण जौहर की पार्टी में पहुंचे ऋतिक रोशन, देखें वीडियो

Rounak Dey
26 May 2022 9:45 AM IST
सबा के हाथों में हाथ थामकर करण जौहर की पार्टी में पहुंचे ऋतिक रोशन, देखें वीडियो
x
गर्लफ्रेंड पर जमकर प्यार लुटाते नजर आए। इस दौरान ऋतिक रोशन सबा के साथ गप्पे मारते दिखे।

बीती रात धर्मा प्रोडक्शन के कर्ताधर्ता करण जौहर ने अपना 50वां जन्मदिन मनाया है। इस खास मौके पर करण जौहर ने एक शानदार पार्टी का आयोजन किया था। करण जौहर की पार्टी में पूरा बॉलीवुड चार चांद लगाने पहुंच गया। करण जौहर ने इस पार्टी के जरिए इस बात का ऐलान कर दिया है कि बॉलीवुड में उनको कई भी टक्कर नहीं दे सकता। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई कपल्स धमाल मचाने पहुंचे थे। इस लिस्ट में ऋतिक रोशन और सबा आजाद का भी नाम शामिल है।

सबा पर प्यार लुटाते दिखे ऋतिक रोशन
मीडिया के सामने ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड पर जमकर प्यार लुटाते नजर आए। इस दौरान ऋतिक रोशन सबा के साथ गप्पे मारते दिखे।
ऋतिक रोशन की पहली पत्नी से भी सुंदर हैं सबा


फैंस का मानना है कि ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड उनकी पहली पत्नी से भी ज्यादा खूबसूरत हैं। सबा आजाद की तस्वीरों से फैंस नजर ही नहीं हटा पा रहे हैं।
ऐसा दिखा ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड का अंदाज
करण जौहर की बर्थडे पार्टी में सबा आजाद ब्लैक कलर की शानदार ड्रेस पहनकर पहुंची थीं। वहीं ऋतिक रोशन भी सबा के साथ ट्विनिंग करते दिखे।
सबा को निहारते दिखे ऋतिक रोशन
मीडिया को पोज देते समय ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड को जमकर निहारते दिखे। लगता है कि ऋतिक रोशन पर सबा का काला जादू चल गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं ऋतिक रोशन और सबा की तस्वीरें
सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन और सबा आजाद की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इससे पहले भी बॉलीवुड की ये जोड़ी कमाल दिखा चुकी है।



Next Story