मनोरंजन

रितिक रोशन को कंगना रनौत के केस में समन भेजने की तैयारी,जाने पूरा मामला

Deepa Sahu
25 Feb 2021 2:03 AM GMT
रितिक रोशन को कंगना रनौत के केस में समन भेजने की तैयारी,जाने पूरा मामला
x
एक समय ऐसा था जबकि रितिक रोशन और कंगना रनौत के बीच प्रफेशनल रिलेशन बहुत अच्छे थे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क: एक समय ऐसा था जबकि रितिक रोशन और कंगना रनौत के बीच प्रफेशनल रिलेशन बहुत अच्छे थे। कुछ समय बाद इनके रिश्ते इस कदर खराब हुए कि इन्होंने एक-दूसरे के ऊपर सनसनीखेज आरोप भी लगाए। अब कंगना की शिकायत पर रितिक पर किए गए केस में मुंबई पुलिस की इंटेलिजेंस यूनिट रितिक को समन भेजने की तैयारी कर रही है। एक पुलिस सूत्र ने यह जानकारी बुधवार को ही दी है।

यह समन साल 2016 से जुड़े केस में है, जिसे दो महीने पहले CIU को ट्रांसफर कर दिया गया था। उस केस में शिकायतकर्ता भी रितिक रोशन ही हैं। कंगना रनौत से जुड़े इस केस का पहले साइबर पुलिस स्टेशन इनवेस्टिगेशन कर रही थी। रितिक रोशन ने 5 साल पहले आईपीसी के सेक्शन 419 और आई ऐक्ट के सेक्शन 66 (सी) और 66 (डी) के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। कंगना रनौत से जुड़ा विवाद इसी के बाद कई महीनों तक सुर्खियों में रहा था। दोनों ने एक दूसरे को कई लीगल नोटिस भेजे थे। इसलिए इस केस में बाद में कंगना का भी स्टेटमेंट लिया जा सकता है।रितिक रोशन को साल 2013-14 में उनके मेल आईडी पर सैकड़ों मेल आए थे। नामी वकील महेश जेठमलानी ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को इसी संदर्भ में दिसंबर, 2020 में एक पत्र लिखा था कि उस केस में अभी तक कोई प्रगति नहीं हुई है। उसी के बाद मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने वह केस साइबर सेल से CIU को ट्रांसफर कर दिया था।
बता दें कि कंगना रनौत ने कथित तौर पर रितिक रोशन पर यह आरोप लगाया था कि वह उनके साथ रिलेशनशिप में थे और उन्होंने शादी करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद दोनों के बीच काफी टाइम तक एक-दूसरे को कानूनी नोटिस भेजे गए थे।


Next Story