मनोरंजन

ऋतिक रोशन ने 'लाल सिंह चड्ढा' की तारीफ की, फिर लोगों ने किया 'विक्रम वेधा' का बायकॉट

Rounak Dey
14 Aug 2022 11:06 AM GMT
ऋतिक रोशन ने लाल सिंह चड्ढा की तारीफ की, फिर लोगों ने किया विक्रम वेधा का बायकॉट
x
तो अन्य यूजर ने कहा कि अब हम आपकी फिल्म का भी बहिष्कार करते हैं।

मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' बॉक्स ऑफिस पर रक्षाबंधन के मौके पर 11 अगस्त 2022 को दुनियाभर में रिलीज हुई। रिलीज से पहले और इसके बाद भी ट्विटर पर लगातार बायकॉट 'लाल सिंह चड्ढा' ट्रेंड हुआ। कई बाजार जानकारों का तो कहना ये भी है कि बहिष्कार ट्रेंड का इस फि्लम की कमाी पर असर भी पड़ा है। खैर 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर लगातार पॉजिटिव कमेंट आए। समीक्षकों ने इसकी काफी तारीफ की। साथ ही बॉलीवुड सितारों ने भी आमिर खान की इसके लिए तारीफ की। हाल में ही ऋतिक रोशन ने 'लाल सिंह चड्ढा' की तारीफ की थी। इसके बाद ट्विटर पर यूजर्स ने ऋतिक रोशन की फिल्म विक्रम वेधा की ही बायकॉट करना शुरू कर दिया।



ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने 13 अगस्त 2022 को ट्विटर पर 'लाल सिंह चड्ढा' देखने के बाद एक पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा, मैंने हाल में ही 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) देखी। मैंने इस फिल्म का दिल महसूस किया। एक एक धड़कन महसूस की जा सकती है। ये फिल्म वाकई शानदार फिल्म है। कोई भी इस बढ़िया फिल्म को मिस मत कीजिए। जाइए, जाइए, इसे देखिए और इसकी खूबसूरती को महसूस कीजिए। ऋतिक रोशन की इस प्रतिक्रिया पर करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने भी रिएक्ट किया और एक्टर को शुक्रिया कहा।


विक्रम वेधा को बायकॉट करना शुरू
सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन को ये पोस्ट करना मुश्किल पड़ा। इस पोस्ट को पढ़ यूजर्स ने ऋतिक रोशन को ही आड़े हाथ लेना शुरू कर दिया। बेवजह एक बार फिर ट्विटर पर बायकॉट का नया ट्रेंड शुरू हो गया। ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म विक्रम वेधा की बहिष्कार (#BoycottVikramVedha) की बातें की जाना शुरू हो गई। एक यूजर ने सवाल किया कि आपने कश्मीर फाइल्स का तो सपोर्ट नहीं किया था। तो अन्य यूजर ने कहा कि अब हम आपकी फिल्म का भी बहिष्कार करते हैं।


Next Story