मनोरंजन

ऋतिक रोशन ने पूर्व पत्नी सुज़ैन खान और प्रेमी अर्सलान गोनी के साथ दिए पोज, देखें तस्वीरें

Neha Dani
3 Jun 2022 5:48 AM GMT
ऋतिक रोशन ने पूर्व पत्नी सुज़ैन खान और प्रेमी अर्सलान गोनी के साथ दिए पोज, देखें तस्वीरें
x
समझदारी जॉनी डेप और एंबर हर्ड में भी नहीं। पोस्ट को जैस्मिन भसीन सहित इंडस्ट्री के कई लोगों ने लाइक किया है।

रितिक रोशन और उनकी एक्स-वाइफ सुजैन खान के बीच बॉन्डिंग लोगों के लिए उदाहरण है। दोनों बच्चों की परवरिश के लिए ही नहीं बल्कि एक-दूसरे के भी हमेशा साथ खड़े रहते हैं। रीसेंटली रितिक सुजैन के नए वेंचर में सपोर्टर करने के लिए पहुंचे। इस इवेंट में सुजैन के बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी भी थे। रितिक ने सुजैन और अर्सलान के साथ पोज दिए। सुजैन ने व्हिस्की ब्रैंड Chivas Regal का लिमिटेड एडिशन पैक लॉन्च किया है। इसमें उनका नाम और डिजाइन भी है।

सुजैन का हौसला बढ़ाने पहुंचे रितिक
सुजैन खान और रितिक रोशन को अलग हुए लगभग 8 साल हो चुके हैं। दोनों अपने बच्चों के लिए पेरेंट्स के तौर पर हमेशा साथ रहते हैं। वहीं सुजैन रितिक को अपना बेस्ट फ्रेंड मानती हैं। दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे को चीयर अप करते हैं। दोनों लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। उन्हें नए पार्टनर भी मिल गए हैं। चारों के बीच भी अच्छी बॉन्डिंग है और साथ में पार्टी करते दिखते हैं। हाल ही में रितिक सुजैन के नए वेंचर में उनका हौसला बढ़ाने पहुंचे। उन्होंने सुजैन के साथ पोज दिए और सोशल मीडिया पर भी उनको बधाई भी दी है।


रितिक ने सोशल मीडिया पर दी बधाई


सुजैन ने इंस्टा पर पोस्ट किया जिसमें इवेंट की तस्वीरों का मोंटाज था। इस मोंटाज में सुजैन के साथ अर्सलान और रितिक दोनों थे। सुजैन ने इसमें कैप्शन लिखा है, एनर्जी कभी झूठ नहीं बोली है... खुद को ऐसे लोगों के आसपास रखिए जिनकी एनर्जी अच्छी हो और देखिए आपकी दुनिया चमकने लगेगी। सुजैन के पोस्ट पर रितिक ने कमेंट किया है, बहुत बधाई सुजैन, यह शानदार था।

लोगों ने जॉनी डेप, एंबर हर्ड से की तुलना


सुजैन के इस पोस्ट पर हमेशा की रह कई लोगों ने दोनों के फिर से एक होने की इच्छा जताई है। वहीं एक यूजर ने लिखा है, इतनी समझदारी जॉनी डेप और एंबर हर्ड में भी नहीं। पोस्ट को जैस्मिन भसीन सहित इंडस्ट्री के कई लोगों ने लाइक किया है।



Next Story