शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के सपोर्ट में रितिक रोशन, लिखी ये बात

मुंबई: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के ड्रग केस में फंसने पर रितिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान अपना सपोर्ट जता चुकी हैं। अब रितिक ने आर्यन के लिए एक लंबा और काफी मोटिवेशनल लेटर लिखा है। उन्होंने आर्यन को अड्रेस करते हुए लिखा है कि ये बुरा वक्त ही आगे उनका कल अच्छा बनाने वाला है लेकिन उन्हें खुद को संभालना है और अंदर की अच्छाइयों को मरने नहीं देना है। आर्यन को 2 अक्टूबर को कॉर्डेलिया क्रूज पर रेड के दौरान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने हिरासत में लिया था। इसके बाद से 7 अक्टूबर तक एनसीबी ने आर्यन की कस्टडी ली थी। रितिक ने डेट के साथ 7 अक्टूबर को ये लेटर लिखा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





