मनोरंजन

ऋतिक रोशन Xwife सुजैन के काम से हुए इम्प्रेस, कही यह बात

Neha Dani
31 Jan 2021 11:23 AM GMT
ऋतिक रोशन Xwife सुजैन के काम से हुए इम्प्रेस, कही यह बात
x
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान इस समय एक्टिंग की दुनिया से कोसों दूर है

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान इस समय एक्टिंग की दुनिया से कोसों दूर है लेकिन इंटीरियर डिजाइनर के रूप में जानी जाती हैं। यह कपल अलग हो चुका है लेकिन यह दोनों काफी अच्छे दोस्त है। हाल में ही सुजैन ने एक वीडियो शेयर किया। जिसमें ऋितिक रोशन उनकी तारीफ करते हुए नजर आए।




सुजैन खान अपने काम से जुड़ी वीडियो अधिकतर सोशल मीडिया में शेयर करती रहती हैं। हाल में ही उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह डेकोरेशन करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सुजैन ने लिखा, 'जब ग्लैड‍िएटर्स वर्क खेल की तरह लगने लगे'।

आपको बता दें कि ऋतिक ने करियर के पीक पर लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सुजैन से शादी कर ली थी। दोनों के दो बेटे हैं। एक का नाम रेहान और छोटे बेटे का नाम ऋदान है।



सुजैन और ऋतिक ने शादी के 14 साल बाद तलाक लेने का फैसला किया था। हालांकि, अब भी दोनों अपने बच्चों के साथ समय बिताते हैं। कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन में भी सुजैन ने पूरा समय ऋतिक के घर पर ही गुजारा था। दोनों मिलकर अपने बच्चों की परवरिश कर रहे हैं।


Next Story