मनोरंजन

ऋतिक रोशन ने संडे को फैमिली संग किया लंच, फैमिली पिक्चर्स हुए वायरल

Rounak Dey
16 Jan 2023 5:58 AM GMT
ऋतिक रोशन ने संडे को फैमिली संग किया लंच, फैमिली पिक्चर्स हुए वायरल
x
रोशन परिवार के सदस्यों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। यहां पर देखें तस्वीरें...
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन संडे के दिन पैपराजी के कैमरे में कैद हुए हैं। इस दौरान उनके साथ उनकी फैमिली भी नजर आई। दरअसल, ऋतिक रोशन अपनी फैमिली के साथ लंच के लिए निकले थे। मुंबई के बांद्रा इलाके में ऋतिक रोशन के साथ उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान और दोनों बच्चे रिहान रोशन और रिदान रोशन नजर आए। वहीं, ऋतिक रोशन की कजिन पश्मीना रोशन ने भी उनको कंपनी दी। रोशन परिवार के सदस्यों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। यहां पर देखें तस्वीरें...
ऋतिक रोशन बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में हुए स्पॉट
ऋतिक रोशन रविवार को अपने फैमिली के साथ बांद्रा के कुर्ला कॉम्प्लेक्स में नजर आए। ऋतिक रोशन अपनी फैमिली के साथ लंच करने के लिए यहां पहुंचे थे।
ऋतिक रोशन की तस्वीरें आईं सामने
ऋतिक रोशन ने पैंट और टी-शर्ट के साथ हुडी पहनी हुई थी। वहीं, ऋतिक रोशन ने कैप लगा रखा था। उनकी कई तस्वीरें सामने आई हैं।
सुजैन खान भी पहुंचीं लंच करने
ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान भी उनके साथ नजर आईं। ऋतिक रोशन के बच्चे सुजैन खान के साथ चलते नजर आए।
Next Story