मनोरंजन

फरहान अख्तर की शादी में ऋतिक रोशन ने किया जबरदस्त डांस, वायरल हुआ Video

Rounak Dey
21 Feb 2022 8:42 AM IST
फरहान अख्तर की शादी में ऋतिक रोशन ने किया जबरदस्त डांस, वायरल हुआ Video
x
एक दूसरे का हमेशा के लिए हाथ थामा है। अब ये कपल 21 फरवरी को कोर्ट मैरिज करेगा।

एक्टर फरहान अख्तर 19 फरवरी को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर का हमेशा के लिए हाथ थाम चुके हैं। सोशल मीडिया पर कपल की हल्दी, मेहंदी और वेडिंग की तस्वीरें खूब वायरल हुईं। शिबानी-फरहान की शादी में इंडस्ट्री से उनके गिने-चुने खास दोस्त शामिल हुए। वहीं कपल की शादी अटैंड करने पहुंचे एक्टर ऋतिक रोशन ने भी वहां खूब रंग जमाया। अब एक्टर का फरहान संग शादी में एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

सामने आए वीडियो में ऋतिक रोशन अपने बेस्ट फ्रेंड फरहान अख्तर की शादी जमकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। गाना भी बेहद खास है। फरहान और ऋतिक अपनी फिल्म के गाने सेनोरिटा पर जबरदस्त डांस कर रहे हैं। एक साथ दोनों एक्टर्स का डांस खूब पसंद किया जा रहा है।


इस दौरान जहां फरहान अख्तर ब्लैक पैंट कोट में नजर आ रहे हैं, वहीं ऋतिक ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रहे हैं
बता दें, फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी 19 फरवरी को गीतकार जावेद अख्तर के खंडाला फार्महाउस में हुई है। दोनों ने न ही सात फेरे लिए हैं और न ही निकाह किया है, बल्कि कपल ने कस्मों और वादों से एक दूसरे का हमेशा के लिए हाथ थामा है। अब ये कपल 21 फरवरी को कोर्ट मैरिज करेगा।


Next Story