मनोरंजन

Hrithik Roshan ने की 'Krrish 4' की घोषणा, जानें कब तक आएगी फिल्म

Gulabi
23 Jun 2021 10:31 PM IST
Hrithik Roshan ने की Krrish 4 की घोषणा, जानें कब तक आएगी फिल्म
x
'Krrish 4' की घोषणा

भारतीय सुपरहीरो 'कृष' (Krrish) के रूप में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने देशभर में बड़ी पॉपुलैरिटी हासिल की,, जिन्होंने कृष को बड़े पर्दे पर जीवंत किया है. क्रिश फ्रैंचाइज निस्संदेह इंडियन सुपर हीरो फिल्मों की सबसे पसंदीदा और हिट सुपरहीरो फ्रैंचाइजी है. आज इस फिल्म के 15 साल पूरे होने पर इसके मेकर्स इसका जश्न मना रहे हैं.

ऋतिक ने अपने सोशल मीडिया पर इस सुपरहीरो क्लासिक के 15 साल पूरे होने के मौके पर एक छोटा वीडियो जारी किया है, जिसमें कृष को हवा में अपने लीजेंडरी मास्क को उड़ाते हुए देखा जा सकता है. उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा,"अतीत बीत चूका है. तो देखते हैं भविष्य क्या लेकर आता है . #कृष #कृषके15साल."

कृष सीरीज ने विश्वभर में लोगों का मनोरंजन किया और उन्हें एंटरटेन किया. फिल्म की कहानी, इसके किरदार और साथ ही इसके विज्युअल इफेक्ट्स ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया. आज यह फिल्म 15 साल पूरे होने का जश्न मना रही है. हमें याद है कि कैसे ऋतिक रोशन का कृष स्टाइल इंडियन सुपर हीरोज में काफी फेमस हुआ. यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि किसी भी भारतीय सुपरहीरो करैक्टर को कृष जितना प्यार नहीं मिला है, जो वर्षों से विकसित होता रहा है और हर पीढ़ी के सार को दर्शाता है.
ऋतिक रोशन के फैंस को बेसब्री से 'कृष 4' का इंतजार है और आज अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संकेत दिया कि 'कृष 4' निश्चित रूप से पाइपलाइन में है. ऋतिक ने बताया था कि 'कृष' के चौथे पार्ट को लाकर दशकों में मचे उत्साह का ध्यान रखते हुए वें इसे और भी मनोरंजक और दिलचस्प बनाएंगे.
Next Story