ऋतिक ने वीडियो शेयर कर ऐसे की सबा की तारीफ

Santoshi Tandi
11 Dec 2023 1:26 PM GMT
ऋतिक ने वीडियो शेयर कर ऐसे की सबा की तारीफ
x

मुंबई : एक्टर ऋतिक रोशन की पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। वैसे ऋतिक इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘फाइटर’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह फिल्म गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले 25 जनवरी 2024 को रिलीज होगी। हाल ही इसका टीजर जारी किया गया था, जिसमें ऋतिक के साथ साथी कलाकार दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर की भी खूब तारीफ हुई।

ऋतिक अपनी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस सबा आजाद के कारण भी अक्सर चर्चाओं में आ जाते हैं। वे सबा के साथ गोल देते हुए नजर आते हैं। साथ ही हमेशा सबा का उत्साह बढ़ाते रहते हैं। ऋतिक ने एक बार फिर से कुछ ऐसा ही किया है। दरअसल रविवार (10 दिसंबर) को सबा ने ‘खो गए हम कहां’ की ट्रेलर लॉन्च इवेंट में परफॉर्म करते हुए गाना गाने के साथ डांस भी किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पर ऋतिक ने भी रिएक्शन दी है।

ऋतिक ने वीडियो को इंस्टाग्राम की स्टोरीज पर शेयर कर सबा के एक्ट की तारीफ की। ऋतिक ने लिखा, “बंद नाक के साथ छींक के बीच परफॉर्म किया, लेकिन फिर भी यह बहुत मजेदार है। यह गाना अच्छा है।” इसके साथ लाल दिल वाली इमोजी शेयर की। इवेंट से एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें ‘खो गए हम कहां’ के सितारे अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी व आदर्श गौरव मंच पर सबा के साथ डांस करते नजर आए।

सबा ने बोल्ड वेस्टर्न ड्रेस पहनी थी। डार्क मेकअप और खुले बालों के साथ सबा ने लुक पूरा किया। उल्लेखनीय है कि ऋतिक का अपनी पत्नी सुजैन खान से तलाक हो चुका है। उनके दो बेटे हैं। पिछले कुछ समय से ऋतिक का सबा से अफेयर चल रहा है।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

Next Story