
x
Mumbai मुंबई : एक्ट्रेस कंगना रनौत अब हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा की सांसद (MP) बन गई हैं। कंगना को गुरुवार दोपहर चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक महिला सीआईएसएफ गार्ड ने थप्पड़ मारा था, जब वह नई दिल्ली जा रही थीं। कंगना के साथ हुए थप्पड़ कांड के बाद अधिकतर लोग उनके समर्थन में आ गए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिस पर एक्टर ऋतिक रोशन ने रिएक्ट किया है।
ऋतिक ने इस पूरी घटना की निंदा करने वाली एक पोस्ट को लाइक किया है। एक पत्रकार फेय डिसूजा ने थप्पड़ की घटना की निंदा की और लिखा, “हिंसा कभी भी जवाब नहीं हो सकती है। खासकर, हमारे देश में तो बिल्कुल भी नहीं, जो गांधी जी के अंहिसा वाले आदर्शों से पैदा हुआ है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम किसी के विचारों और बयानों से कितना असहमत हैं। हम हिंसा के साथ रिएक्ट नहीं कर सकते हैं और हमें इसकी अनदेखी नहीं करनी चाहिए।
यह बहुत खतरनाक है, जब एक सुरक्षाकर्मी वर्दी में रहते हुए हिंसक तौर पर रिएक्शन देता है।” इस पोस्ट को ऋतिक ने लाइक किया है, जिसका रेडिट के द्वारा स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है। उल्लेखनीय है कि ऋतिक और कंगना के बीच लंबे समय तक विवाद रहा है। कंगना ने ऋतिक पर कई आरोप लगाए थे। एक वक्त था जब वे रिलेशनशिप में थे। ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस ने ऋतिक से जुड़े कई हैरान करने वाले खुलासे किए थे।
TagsHrithik ने कंगनागिले-शिकवेभुलाएHrithik made Kangana forget all her grievancesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





