मनोरंजन

एक्टर ऋतिक ने परिवार संग अनोखी होली मनाई, देखें झलक

jantaserishta.com
8 March 2023 10:48 AM IST
एक्टर ऋतिक ने परिवार संग अनोखी होली मनाई, देखें झलक
x
मुंबई (आईएएनएस)| बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन ने इस साल एक अनोखी होली मनाई और यहां तक कि इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स के साथ इसकी एक झलक भी साझा की। वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है ऋतिक और उनका परिवार जिसमें उनके बेटे ऋधान और ऋहान शामिल हैं, उन्हें रंगों के साथ उत्सव मनाने के बजाए व्यायाम करते देखा गया। दिलचस्प बात यह है कि ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान और उनके प्रेमी अर्सलान गोनी भी परिवार के साथ शामिल हुए।
ऋतिक को एक बेटे के साथ टेबल टेनिस खेलता देखा गया, जबिक उनका दूसरा बेटा एक्सरसाइज करता नजर आया। वहीं सुजैन को वर्कआउट करते देखा गया।
ऋतिक ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "कोई रंग या भांग नहीं, बस पसीना और मस्ती! एट द रेट स्वप्निलहजारे द्वारा एक अनुकूलित पूरे गैंग होली मॉनिर्ंग वर्कआउट! हैप्पी होली सुंदर लोग! आपकी होली कैसी चल रही है?"
इसका जवाब देते हुए, सुजैन खान ने टिप्पणी की, "अब तक की सबसे अच्छी होली।" काम के मोर्चे पर बात की जाए तो ऋतिक रोशन दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर के साथ फिल्म 'फाइटर' में दिखाई देंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story