
x
इंसान के जीवन में किस्मत बहुत अहम होती है. किसी को उम्रभर पैसा कमाना पड़ता है और किसी को बिना कमाए ही ऐश मिल जाती है. अगर हम फिल्म इंडस्ट्री की बात करें तो ऐसे कई चेहरे हैं जो बॉलीवुड में फ्लॉप हैं लेकिन उनकी लाइफस्टाइल काफी लग्जरी है. उनमें से एक अर्जुन कपूर हैं जो फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर (Boney Kapoor) के बेटे हैं. अर्जुन कपूर ने कुछ साल पहले बॉलीवुड डेब्यू किया और पहली फिल्म सफल भी रही लेकिन उसके बाद उनकी फिल्में हमेशा फ्लॉप होती हैं. इसके बाद भी अर्जुन कपूर की लाइफस्टाइल काफी अलग है. चलिए आपको बताते हैं अर्जुन कपूर की कुल कितनी संपत्ति है?
अर्जुन कपूर की नेटवर्थ कितनी है? (Arjun Kapoor Net Worth)
26 जून 1985 को मुंबई में जन्में अर्जुन कपूर के पिता फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर हैं. उनकी मां मोना शौरे कपूर थीं जिनका कुछ साल पहले निधन हो गया. बोनी कपूर की सगी एक बहन हैं जिनका नाम अंशुला कपूर है. इनके अलावा बोनी कपूर की दूसरी वाइफ श्रीदेवी की दो और बेटियां हैं जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर. अर्जुन अपनी तीनों बहनों को बराबर प्यार देते हैं. अर्जुन कपूर ने साल 2012 में फिल्म इशकजादे से अपना डेब्यू किया था और फिल्म सुपरहिट हुई थी. इसके बाद अर्जुन कपूर ने कई सारी फिल्में कीं लेकिन उनमें से हार्फ गर्लफ्रेंड, की एंड का, 2 स्टेट्स जैसी फिल्में ही सफल हुई हैं.
अर्जुन कपूर की नेटवर्थ
अर्जुन कपूर का 10 साल का करियर देखा जाए तो वो फ्लॉप रहा है फिर भी अर्जुन एक फिल्म के लिए 5 से 8 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन कपूर की नेटवर्थ 80 सले 85 करोड़ रुपये है. अर्जुन की सालाना कमाई 10 करोड़ है और उनकी कमाई का मेन सोर्स ब्रांड एंडोर्समेंट है. इसके लिए अर्जुन 50 से 60 लाख रुपये चार्ज करते हैं और इसके अलावा अर्जुन इनवेसमेंट में भी अपना पैसा लगाते हैं. अर्जुन कपूर का मुंबई में करोड़ों का फ्लैट है जिसमें वो अपनी बहन अंशुला के साथ रहते हैं. इसके अलावा अर्जुन के पास बाइक कलेक्शन भी है और उन्हें स्पोर्ट्स कार काफी पसंद है.
मलाइका अरोड़ा हैं अर्जुन की गर्लफ्रेंड
38 वर्षीय अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड का नाम मलाइका अरोड़ा है जो उनसे लगभग 11 साल बड़ी हैं. मलाइका अरोड़ा सलमान खान के भाई अरबाज खान की एक्स वाइफ हैं. शुरुआती दौर में तो अर्जुन और मलाइका ने अपने रिश्ते को सभी से छिपाया था लेकिन लगभग 1 साल से उन्होंने अपना रिश्ता स्वीकार किया है. अर्जुन कपूर के साथ मलाइका अक्सर स्पॉट की जाती हैं और कई बार दोनों Maldives घूमने जाते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा सीरियस रिलेशनशिप में हैं और जल्द ही दोनों शादी कर सकते हैं.
Next Story