महाभारत खत्म होने के बाद कैसे हुई थी कलाकारों की विदाई, देखिए भावुक वीडियो

नई दिल्ली: लॉकडाउन के दौरान, दूरदर्शन ने Mahabharat और रामायण जैसे प्रतिष्ठित पौराणिक शो को फिर प्रसारित करने का निर्णय लिया था. शो टीआरपी में बहुत अच्छा कर रहे हैं और इससे प्रशंसक भी खुश थे क्योंकि उनके पसंदीदा शो टेलीविजन पर वापस आ गए. एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर खूब चल रहा है जो कि महाभारत के आखिरी दिन के शूट का है. शो का अंतिम एपिसोड को शूट करने के बाद पूरी कास्ट भावुक हो गई और आंसू बहाने लगी. इस वीडियो में अर्जुन का किरदार निभाने वाले फिरोज खान रोते हुए नजर आ रहे हैं. उनका रोना बंद ही नहीं हो रहा है. द्रौपदी का किरदार निभाने वाली रूपा गांगुली उन्हें ढाढ़स बंधाती नजर आ रही हैं. वीडियो में नीतीश भारद्वाज (कृष्णा), मुकेश खन्ना (भीष्म पितामह), प्रवीण कुमार (भीम), गजेंद्र चौहान (युधिष्ठिर), गुफी पेंटल (शकुनी) और अन्य कलाकार भावुक नजर आए और एक दूसरे के गले लगकर विदाई दी.
यह कथा है पुरुषार्थ की, स्वार्थ की, परमार्थ की..
— श्रीष त्रिपाठी 🇮🇳 (@Shrish_1987) September 21, 2021
बी.आर चोपड़ा कृत महाभारत पूर्ण हो जब सभी साथी कलाकार अंतिम विदाई ले रहे थे वो क्षण बेहद ही भावुक था, जिसे शायद ही शब्दों में समेट परिभाषित कर पायेगे !@arungovil12 @Gajjusay #जय_श्रीराम 🙏🚩 pic.twitter.com/DivNrusbsk
बीआर चोपड़ा की महाभारत तब से चर्चा में है जब से इसे वापस से टीवी पर शुरू किया गया है. शो को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं, और पहले की ही तरह बीआर चोपड़ा की महाभारत को प्रशंसकों का बहुत प्यार मिला है. क्या आपको मालूम है कि इस महाकाव्य महाभारत के एक एपिसोड का बजट क्या था? महाभारत को बीआर चोपड़ा और उनके बेटे रवि चोपड़ा दोनों ने निर्देशित किया था और इसके निर्माताओं में भी वही दो शख्स शुमार रहे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





