
x
Entertainment मनोरंजन : अक्षय कुमार रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन की फिल्म हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर सरपट दौड़ रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 24 करोड़ की ओपनिंग की जैसा कि इससे पहले दिन से उम्मीद थी।
वहीं अब अगले दिन लॉन्ग वीकेंड होने की वजह से उम्मीद है कि फिल्म बहुत जल्द 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी। फ्रैंचाइज की पांचवीं फिल्म बड़े परदे पर रिलीज हो गई है। फिल्म ने 24 करोड़ रुपये का ओपनिंग डे कलेक्शन किया और आगे आने वाले दिनों में ये और भी तहलका मचाने के लिए तैयार है। इस फिल्म को दो भागों में रिलीज किया गया है, हाउसफुल 5ए (Housefull 5A) और हाउसफुल 5बी (Housefull 5B) फिल्म के क्लाइमेक्स अलग-अलग होंगे।
इसका मतलब ये हुआ कि अगर आप हाउसफुल 5ए देख रहे हैं तो आपको दूसरा कातिल दिखाई देगा और अगला बंदा जो हाउसफुल 5बी देख रहा होगा उस मूवी में कातिल कोई और ही होगा। कुल मिलकर बात करें तो पूरी फिल्म एक है सिर्फ 15 मिनट के क्लाइमेक्स में ऐसा अंतर बनाया गया है। फिलहाल इंडियन सिनेमा में ऐसा पहली बार हुआ है। कितना रहा दूसरे दिन का कलेक्शन?
आज बकरा ईद है जोकि छुट्टी का दिन है उस हिसाब से ये उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म को दूसरे दिन भी अच्छी शुरुआत मिल सकती है। मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए, ऐसा लग रहा है कि फिल्म अपने दूसरे दिन 23-25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है, जो कि कोई बुरा आंकड़ा नहीं है, लेकिन फिल्म का बजट काफी ज़्यादा है, इसलिए इसमें बहुत ज्यादा उछाल की जरूरत है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड्स देखें तो फिल्म ने अब तक दूसरे दिन 19.61 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इस हिसाब से दो दिन का कलेक्शन मिलाकर फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 43.61 करोड़ के पास पहुंच गया है।
Tagsहाउसफुल 5दूसरे दिनजादूतगड़ीकमाईHousefull 5second daymagicstrongearningsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





