मनोरंजन

Housefull 5 फ्रेंचाइज़ी की अब तक की कुल कमाई

Dolly
6 Jun 2025 5:59 PM IST
Housefull 5 फ्रेंचाइज़ी की अब तक की कुल कमाई
x
Entertainment मनोरंजन : अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म हाउसफुल की पांचवी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का अच्छा खासा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है।
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। 2025 के पहले छह महीनों में ही ये उनकी तीसरी रिलीज है और इस बार बारी है उनकी सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी हाउसफुल की पांचवीं किस्त की। हाउसफुल 5 आज यानी 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इससे पहले फ्रेंचाइजी की चारों फिल्मों में से कौन सी फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है, चलिए आपको बताते हैं। हाउसफुल की शुरुआत रही सफल
बात करें इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत की तो हाउसफुल की पहली फिल्म 2010 में आई थी। साजिद खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने दर्शकों को खूब हंसाया और बॉक्स ऑफिस पर करीब 75 करोड़ रुपये की कमाई के साथ सफल शुरुआत की। अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और दीपिका पादुकोण की तिकड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा और यहीं से इस फ्रेंचाइजी की नींव मजबूत हो गई। हाउसफुल 5 से मेकर्स को उम्मीदें
अब पांचवीं किस्त ‘हाउसफुल 5’ भी थिएटर्स में आ चुकी है। फिल्म में 20 से ज्यादा कलाकार नजर आ रहे हैं जिनमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, नाना पाटेकर जैसे दिग्गज शामिल हैं। वहीं फीमेल कास्ट में सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, जैकलीन फर्नांडिस और चित्रांगदा सिंह नजर आ रही हैं। फिल्म को तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है और साजिद नाडियाडवाला ने इसका प्रोडक्शन किया है।
फिल्म में लगा भारी भरकम बजट 300 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनी हाउसफुल 5 को भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म का प्रमोशन भी काफी अनोखे अंदाज में किया गया है, जिससे दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है। जहां एक तरफ अक्षय कुमार को इस फिल्म से एक बार फिर बॉक्स ऑफिस का किंग बनने की उम्मीद है, वहीं दूसरी तरफ यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या हाउसफुल 5 अपने पिछले भागों की सफलता को पीछे छोड़ पाएगी या नहीं।
Next Story