मनोरंजन

इंटरनेट पर छाया निरहुआ और आम्रपाली का हॉट रोमांस वीडियो, अब तक 54,960,697 व्यूज

Rani Sahu
20 Jan 2022 9:19 AM GMT
इंटरनेट पर छाया निरहुआ और आम्रपाली का हॉट रोमांस वीडियो, अब तक 54,960,697 व्यूज
x
जपुरी सिनेमा (Bhojpuri Industry) के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ (Nirahau) के गाने आते ही हिट हो जाते हैं

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Industry) के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ (Nirahau) के गाने आते ही हिट हो जाते हैं। निरहुआ का देसी अंदाज लोगों को खूब पसंद आता है। भोजपुरी इंडस्ट्री में भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amarpali Dubey) की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। निरहुआ और आम्रपाली के रोमांटिक वीडियोज सोशल मीडिया पर आग लगा देते हैं। ऐसे में इन दोनों का एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

भोजपुरी फिल्म 'आशिक आवारा' (Aashik Aawara) 'जाड़ के जुगाड़ का के जा' (Jad Ke Jogad Kake Ja) इस समय सोशल मीडिया पर एक बार फिर से गर्दा उड़ा रहा है। ये गाना इंटरनेट का पारा बढ़ा रहा है। इसे इंदु सोनाली (Indu Sonali) और रजनीश ने गाया है। जबकि लिरिक्स श्याम देहाती ने लिखे हैं। इस गाने में आम्रपाली दुबे और निरहुआ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों के फैंस को ये गाने खूब पसंद आ रहा है।
इस गाने में आम्रपाली अपनी हॉट अदाओं का जादू बिखेरती नजर आ रही हैं। इस गाने में आम्रपाली ब्लैक ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस गाने में आम्रपाली और निरहुआ की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने को अब तक 54,960,697 व्यूज मिल चुके हैं।


Next Story