मनोरंजन

MLA की बेटी की हॉट तस्वीर वायरल, यूजर कमेंट कर ने लूटी वाहवाही

HARRY
26 Aug 2021 1:08 PM GMT
MLA की बेटी की हॉट तस्वीर वायरल, यूजर कमेंट कर ने लूटी वाहवाही
x

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की डेथ के बाद बिहार के यंगस्टर्स में थोड़ी मायूसी थी कि उनके राज्य से अब इस जेनरेशन का कोई भी एक्टर या एक्ट्रेस बॉलीवुड में धमाल नहीं मचा पा रहा है। ऐसे में भागलपुर से कांग्रेस विधायक अजित शर्मा की बेटी आयशा शर्मा ने बिहार के यंगस्टर्स की मायूसी को दूर करने की कोशिश की हैं। आयशा शर्मा ने ताजा फोटो शूट ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है। सोशल मीडिया पर आयशा की फोटो देखकर खासकर बिहार के युवा यूजर काफी उत्साहित दिख रहे हैं। यूजर यहां तक कह रहे हैं कि बॉलीवुड में ये बिहार की बेटी अपना सिक्का जमाएगी।

आयशा के पिता पुराने कांग्रेसी नेता हैं। इस वक्त वह बिहार विधानसभा में कांग्रेस के विधायक दल के नेता हैं। आयशा का जन्म 24 जनवरी 1989 को भागलपुर के अपने पुश्तैनी घर में हुआ है। हालांकि अजित शर्मा ने अपनी दोनों बेटियों को पढ़ाई के लिए दिल्ली में दादा-दादी के पास रहने के लिए भेज दिया था। छुट्टियों में आयशा भागलपुर आती रहती रही। आयशा ने दिल्ली के स्प्रिंगडेल्स स्कूल से बचपन की शिक्षा हासिल की। इसके बाद नोएडा स्थित एमिटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग से उन्होंने बायोटेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है। आयशा शर्मा तीन बहनें हैं। बड़ी बहन नेहा शर्मा भी एक्ट्रेस हैं। इसके अलावा रितिका शर्मा अभी बॉलीवुड में नहीं पहुंची हैं। बताया जाता है कि अजित शर्मा शुरुआत से ही बेटियों को हमेशा से सपोर्ट करते रहे हैं। उन्होंने बेटियों को इतना प्रिफेंस दिया है कि वो जो चाहे कर सकती हैं। आयशा शर्मा मॉडलिंग भी करती हैं। उनकी अब तक केवल एक फिल्म रिलीज हुई है। आयशा 2018 में आई फिल्म सत्यमेव जयते में दिखी थीं। माना जा रहा है कि आयशा जल्द ही किसी नई फिल्म में नजर आ सकती हैं। इनकी बहन नेहा शर्मा 'क्या सुपर कूल हैं हम', यंगिस्तान और यमला पगला दिवाना 2 जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

हाल के वर्षों की बात करें तो नीतू चंद्रा के बाद बॉलीवुड में शर्मा सिस्टर्स ही हैं जो बॉलीवुड में एक्ट्रेस के रूप में चर्चित हैं। आयशा शर्मा और नेहा शर्मा दोनों बहनें बॉलीवुड में अच्छा काम करके बिहार का नाम रोशन करने की कोशिश में जुटी हैं। फिल्म समीक्षक विनोद अनुपम आयाशा की फोटोज देखकर काफी खुश हैं और तारीफ भी की है। विनोद ने कहा कि बिहार की बेटियां आगे बढ़ रही हैं। जिस क्षेत्र में बेटियों को आगे बढ़ाने से बिहार के पेरेंट्स हिचकते हैं उस क्षेत्र में बेटियों की धमक दिख रही है। अजित शर्मा की तारीफ की जानी चाहिए।

Next Story