मनोरंजन

HOT PHOTOS : इंटरनेट पर सनसनी...शहनाज गिल का ये नया लुक

Bharti sahu
5 Dec 2020 2:26 PM GMT
HOT PHOTOS : इंटरनेट पर सनसनी...शहनाज गिल का ये नया लुक
x
शहनाज कौर गिल का सोशल मीडिया पर नया लुक धमाल मचा रहा है। शहनाज ने कुछ देर पहले ही इंस्टाग्राम पर स्टाइलिश नए लुक की तस्वीर शेयर की है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | शहनाज कौर गिल का सोशल मीडिया पर नया लुक धमाल मचा रहा है। शहनाज ने कुछ देर पहले ही इंस्टाग्राम पर स्टाइलिश नए लुक की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में शहनाज बेहद क्यूट और खूबसूरत नजर आ रही हैं। शहनाज ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक कोट भी लिखा है जो खूब वायरल हो रहा है।इस तस्वीर में शहनाज काले और गुलाबी कॉम्बिनेशन का वनपीस पहनी हुई हैं। साथ ही हाई पोनी और बड़े-बड़े झुमके उनके लुक को खास बना रहे हैं। अपने इस लुक के साथ शहनाज ने लाइट मेकअप किया हुआ है जो उनके लुक पर सूट कर रहा है।

इस तस्वीर के साथ शहनाज ने कैप्शन में लिखा- 'गुलाब कभी भी सूरजमुखी नहीं हो सकता, और सूरजमुखी कभी भी गुलाब नहीं हो सकता। हर फूल अपने आप में बेहद खूबसूरत होता है। इसी तरह से हर महिला सुंदर होती है।'शहनाज का ये लुक अपने फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है। इससे पहले शहनाज ने शॉर्ट्स में कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में भी शहनाज का लुक और एटीट्यूड दोनों ही उन पर सूट कर रहा था। तस्वीर में शहनाज गिल ने पिंक कलर का टॉप, हरे रंग की जैकेट और व्हाइट कलर के शॉर्ट्स पहने हुए थे। अपने लुक को ब्राउन कलर के बूट्स के साथ कंप्लीट किया था। इस लुक में शहनाज बेहद क्यूट लग रही थीं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो शहनाज का कुछ दिन पहले ही एक म्यूजिक वीडियो 'शोना शोना' रिलीज हुआ है। इस म्यूजिक वीडियो में शहनाज अपने करीबी दोस्त और 'बिग बॉस 13' के विनर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ नजर आईं। इन दोनों का साथ में ये दूसरा म्यूजिक वीडियो है। इससे पहले दोनों 'भुला दूंगा' में नजर आए थे। ये वीडियो भी दर्शकों को खूब पसंद आया था।ऐसी खबरें थीं कि शहनाज और सिद्धार्थ एकता कपूर की वेबसीरीज 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल सीजन 3 में साथ नजर आएंगे, हालांकि ऐसा नहीं हुआ। 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल सीजन 3 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला के अपोजिट सोनाली राठी लीड रोल में हैं। इतना जरूर है कि इस ट्रेलर के आने के बाद शहनाज के फैंस का दिल जरूर टूट गया।
















Next Story