मनोरंजन
HOT PHOTO: तापसी पन्नू ने करवाया वॉग मैगजीन फोटोशूट, जरूरत से ज्यादा ऊपर उड़ी ड्रेस
Shubhra Nandy
28 May 2021 1:53 PM IST

x
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और आए दिन अपनी कुछ ताजा तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और आए दिन अपनी कुछ ताजा तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने वॉग मैगजीन के लिए कराए गए एक फोटोशूट की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है जो कि चर्चा का विषय बनी हुई है. फोटो में तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) डिजाइनर ड्रेस पहन कर पोज दे रही हैं लेकिन इसमें थोड़ी सी गड़बड़ हो गई.
ऐसा था फैंस का रिएक्शन
तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की ड्रेस थोड़ा ज्यादा ही ऊपर उड़ गई और इसी दौरान इस तस्वीर को क्लिक कर लिया गया है. तस्वीर को यूं तो तापसी ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है लेकिन कॉमेंट बॉक्स में इस तस्वीर पर तमाम तरह के कॉमेंट आए हैं. एक यूजर ने लिखा, 'हद हो गई टॉपसी. कैमरा एंगल बहुत ज्यादा नीचा है. ये बहुत अजीब है.'
कहां कराया फोटोशूट
इसी तरह से तमाम अन्य लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. बात करें फोटो की तो इसमें तापसी (Taapsee Pannu) एक आलीशान इमारत के सामने पोज दे रही हैं जो किसी महल जैसी लग रही है. बात करें तापसी के वर्क फ्रंट की तो वह जल्द ही फिल्म शाबाश मिट्ठू में नजर आएंगी. इस फिल्म में तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) क्रिकेटर की भूमिका निभाती नजर आएंगी.
इन फिल्मों में आएंगी नजर
ये फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज (Mithali Raj) की बायोपिक है. फिल्म पूरी हो चुकी है लेकिन कोविड के चलते इसे रिलीज किया जाना मुमकिन नहीं हो सका है. इसके अलावा तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) फिल्म रश्मि रॉकेट में भी नजर आएंगी. इस फिल्म में वह एक महिला एथलीट की भूमिका निभा रही हैं.
Next Story





