मनोरंजन

अलाया एफ का HOT अवतार, एक्ट्रेस की बॉडी देख थम गईं फैंस की सांसें...

Shubhra Nandy
2 Dec 2020 6:28 PM IST
अलाया एफ का HOT अवतार, एक्ट्रेस की बॉडी देख थम गईं फैंस की सांसें...
x
पूजा बेदी की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अलाया फर्नीचरवाला अपने सुपर ग्लैमरस अवतार के लिए जानी जाती हैं.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| पूजा बेदी की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अलाया फर्नीचरवाला अपने सुपर ग्लैमरस अवतार के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने सैफ अली खान और तब्बू स्टारर फिल्म जवानी जानेमन से अपने करियर की शुरुआत की थी. हाल ही में अलाया एफ ने अपना 23वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था. इस मौके पर आलिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की थी. जिसमें वह बिकिनी में नजर आई थीं. बर्थडे पर अलायाका यह बोल्ड अवतार खूब सुर्खियों में रहा था और अब एक्ट्रेस ने एक बार फिर अपनी शानदार तस्वीर से फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं.

इस फोटो में अलाया फर्नीचरवाला थाई-हाई बूट्स और शिमरी शॉर्ड ड्रेस में पोल के साथ नजर आ रही हैं. मेटेलिक सिल्वर ब्रालेट के साथ बेहद शानदार शॉर्ट्स में अलाया का ग्लैमरस अवतार देखने लायक है. इस ड्रेस के साथ उन्होंने मैचिंग बूट और हैंड जूलरी कैरी की है, जिसमें वह बेहद अलग और शानदार लग रही हैं. इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में अलाया फर्नीचरवाला का ग्लैमरस अवतार देखकर एक्ट्रेस के फैंस ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी है.

इस मोनोक्रॉम फोटो को शेयर करते हुए अलाया फर्नीचरवाला ने कैप्शन में लिखा है- 'बहुत सी एक्साइटिंग चीजें आ रही हैं. आप लोग इसे देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकेंगे.' अलाया की ये फोटो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही हैं. बता दें, अलाया एफ (Alaya F) ने फिल्म 'जवानी जानेमन' से बॉलीवुड में डेब्यू किया है. फिल्म में अलाया ने सैफ अली खान और तब्बू की बेटी का किरदार निभाया था. इसके अलावा वह जल्द ही निर्माता जे. शेवाकरमणि की फिल्म में नजर आने वाली हैं.



Next Story