मनोरंजन

ऑफ शॉल्डर ड्रेस में मौनी रॉय का दिखा HOT अवतार, फैंस के छूटे पसीने

Triveni
4 March 2021 11:27 AM GMT
ऑफ शॉल्डर ड्रेस में मौनी रॉय का दिखा HOT अवतार, फैंस के छूटे पसीने
x
टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय की खूबसूरती और अदाओं का हर कोई दीवाना है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) की खूबसूरती और अदाओं का हर कोई दीवाना है। अपनी दिलकश अदाओं को लेकर मौनी चर्चा में बनी रहती हैं। मौनी सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। मौनी के चाहने वालों की लिस्ट लम्बी है। मौनी अक्सर अपनी दिलकश तवसीरें शेयर कर फैन्स का दिल जीतती रहती हैं। इस बार भी मौनी की तस्वीरें इंटरनेट पर आग लगा रही हैं। पिंक ऑफ शॉल्डर ड्रेस (Pink Off Shoulder Dress) में मौनी ने अपनी हॉटनेस से तहलका मचा दिया है।



दरअसल हाल ही में मौनी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो पिंक कलर के ऑफ शॉल्डर ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। इस ड्रेस में मौनी काफी दिलकश लग रही हैं। उनकी तस्वीर में उनकी अदाएं कमाल की हैं।
तस्वीरों में मौनी का अंदाज़ बेहद हॉट है। जो किसी के भी दिल पर वार कर सकता है। खुले बालों में मौनी का अंदाज़ हर किसी को दीवाना बना रहा है। मौनी की तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
मौनी अपनी हर तस्वीर को अपने सेक्सी और बोल्ड पोज़ से और हॉट बना देती हैं। उनकी आंखों के जादू से किसी का बचना नामुमकिन सा ही है। अक्सर वो अपने तीखे अंदाज़ से फैन्स के दिलों की धड़कने रोक देती हैं।
मौनी के इस अंदाज़ पर फैन्स लट्टू हुए जा रहे हैं। मौनी की तस्वीरों पर फैन्स लाइक और कमेंट्स की बरसात कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा - तुम्हारे जैसा कोई नहीं। वहीं एक और ने लिखा मेरी नागिन सुपर हॉट। एक फैन ने तो तारीफ में लिखा कि आपने तो बवाल मचा दिया। इस तरह के कमेंट्स मौनी की तस्वीरों पर लगातार हो रहे हैं।
बता दें कि मौनी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहु थी से की थी। इसके अलावा भी उन्होंने कई शोज में काम किया। लेकिन देवो के देव महादेव और नागिन से वो घर घर में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुई।
नागिन से फेमस होकर उन्होंने बॉलीवुड की दुनिया में अपने कदम रखे। अक्षय कुमार के साथ फिल्म गोल्ड से उन्होंने सिनेमा में एंट्री की थी।
वर्कफ़्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी वेब सीरीज 'लंदन कॉन्फिडेंशियल' रिलीज हुई है और इसमें उनके काम को काफी पसंद भी किया जा रहा है। मौनी रॉय स्टारर यह सीरीज क्राइम और थ्रिलर से भरपूर है। उन्होंने इस फिल्म में पहली बार रॉ एजेंट का काम किया है। इसके अलावा मौनी रॉय जल्द ही रणबीर कपूर , आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आने वाली हैं।


Next Story