मनोरंजन

हनी वी का "अंबानी का बेटा" हरियाणवी गाना कल को होगा रिलीज

Nilmani Pal
20 Feb 2023 5:09 AM GMT
हनी वी का अंबानी का बेटा हरियाणवी गाना कल को होगा रिलीज
x

दिल्ली। दिल्ली के सिंगर हनी वी अपना नया गाना "अंबानी का बेटा" 21 February को रिलीज कर रहे हैंl गाने के बोल हनी वी ने हरियाणवी भाषा में लिखें हैं जबकि इसका संगीत जीआर पानीपत ने दिया है, इस गाने इस ड्यूट गाने को हनी वी के साथ सिंगर नोनू राणा ने गाया हैl

गीत को दिल्ली के कुंडली बॉर्डर के आसपास फिल्म शूटिंग लोकेशंस पर बड़ी खूबसूरती से फिल्माया गया हैl गाने को पंजाब की नाम वर्क कंपनी वाइटहिल रिलीज कर रही हैl गाने में मुख्य भूमिका में हनी वी के साथ हरियाणवी अभिनेत्री कंचन सिंह एवं सहायक आर्टिस्ट दिलीप वर्मा एवं योगेंद्र योगी ने अभिनय किया हैl गाने को कंपनी के ऑफिशल युटुब चैनल के साथ विभिन्न पंजाबी में हरियाणवी चैनल पर देखा जा सकता हैl गाने का नाम अंबानी का बेटा रखने की वजह पूछने पर हनी वी ने बताया कि अक्सर हमारे यहां पर ग्रामीण क्षेत्रों में किसी भी अमीर व्यक्ति को अंबानी नाम का प्रयोग किया जाता है, इस गाने की पृष्ठभूमि भी इसी प्रकार की है, हनी वी ने स्पष्ट किया कि यह गाना मुकेश अंबानी या अंबानी परिवार पर आधारित नहीं है,बहरहाल यह गाना भी नाम की वजह से रिलीज होने से पहले ही चर्चित हो रहा है.




Next Story