
x
Entertainment मनोरंजन : बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर दो पुराने रैपर्स के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। इस बार मामला है रैपर बादशाह के एक विवादित बयान और उस पर हनी सिंह की तीखी प्रतिक्रिया का। दुआ लीपा को लेकर दिए गए एक कमेंट के बाद पहले ही बादशाह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे थे और अब हनी सिंह के तंज ने इस विवाद को और बढ़ा दिया है।
बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर दो पुराने रैपर्स के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। इस बार मामला है रैपर बादशाह के एक विवादित बयान और उस पर हनी सिंह की तीखी प्रतिक्रिया का। दुआ लीपा को लेकर दिए गए एक कमेंट के बाद पहले ही बादशाह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे थे और अब हनी सिंह के तंज ने इस विवाद को और बढ़ा दिया है।
दरअसल बादशाह ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इंटरनेशनल पॉप सिंगर दुआ लीपा के बारे में ऐसा बयान दिया, जो काफी आपत्तिजनक माना गया। उन्होंने कहा था कि वो उनके साथ बच्चे पैदा करना पसंद करेंगे। इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई। मामला तूल पकड़ने के बाद बादशाह ने सफाई दी कि उनका इरादा तारीफ करने का था, न कि अपमान का। उन्होंने कहा, ‘जब आप किसी महिला की तारीफ करना चाहते हैं, तो सबसे खूबसूरत तारीफ ये हो सकती है कि आप उन्हें अपने बच्चों की मां के रूप में देखना चाहें।’ हालांकि बादशाह की ये सफाई भी लोगों को रास नहीं आई।
इंस्टाग्राम पर जब एक मीडिया पेज ने उनकी सफाई को पोस्ट किया, तो हनी सिंह ने उस पर कमेंट करते हुए लिखा- जीनियस। यह कमेंट भले ही छोटा था, लेकिन इसके पीछे छुपा तंज इंटरनेट यूजर्स से छिपा नहीं रहा। फैंस ने तुरंत समझ लिया कि हनी सिंह बादशाह की सफाई पर व्यंग्य कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘पाजी ने तो कटाक्ष कर दिया’, तो दूसरे ने लिखा, ‘पाजी, तुस्सी ग्रेट हो!’ गौरतलब है कि हनी सिंह और बादशाह कभी एक ही रैप ग्रुप ‘माफिया मुंडीर’ का हिस्सा थे, जिसमें इक्का, लिल गोलू और रफ्तार जैसे रैपर भी थे। लेकिन समय के साथ इनके बीच मतभेद बढ़े और ग्रुप टूट गया। तब से दोनों रैपर्स के बीच दरार बनी हुई है, जो सोशल मीडिया और इंटरव्यूज के जरिए कई बार सामने आ चुकी है।
2024 में देहरादून में एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान बादशाह ने मंच से यह कहकर सबको चौंका दिया था कि वे हनी सिंह से अपनी दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि वो बीती बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना चाहते हैं और हनी सिंह के लिए शुभकामनाएं भी दी थीं। लेकिन लगता है कि हनी सिंह अब भी इस रिश्ते को पहले की तरह ही देख रहे हैं और मेल-मिलाप के मूड में नहीं हैं।
Tagsवारविवादसुर्खियोंबादशाहहनी सिंहWarControversyHeadlinesBadshahHoney Singhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





