मनोरंजन

तलाक के बाद एक्ट्रेस टीना को डेट कर रहे हैं हनी सिंह, हाथ थामें शेयर की तस्वीर

Rounak Dey
21 Oct 2022 11:20 AM IST
तलाक के बाद एक्ट्रेस टीना को डेट कर रहे हैं हनी सिंह, हाथ थामें शेयर की तस्वीर
x
ब्रेसलेट पहना हुआ है जो हनी सिंह द्वारा शेयर की गई तस्वीर में उस लड़की ने पहना है।
सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। कुछ महीनों पहले ही हनी सिंह ने पत्नी शालिनी तलवार से अलग हुए हैं। कपल ने 20 साल पुरानी शादी को तोड़ते हुए तलाक लिया।

वहीं अब खबरें हैं कि तलाक के बाद हनी सिंह का दिल किसी और हसीना के लिए धड़कने लगा है। ये हसीना और कोई नहीं बल्कि सिंगर मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस टीना थडानी है। ऐसा हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं।
दरअसल, 18 अक्टूबर 2022 को हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की थी। इस तस्वीर में लड़की का चेहरा तो नजर नहीं आ रहा था लेकिन हनी सिंह ने उस लड़की का हाथ पकड़ा हुआ था। दो हाथों की एक क्लोजअप तस्वीर शेयर करते हुए हनी सिंह ने कैप्शन में लिखा था- 'ये सब हमारे बारे में है। मी एंड यू!! मेरा गाना टुगेदर फॉरएवर अब आउट हो गया है!! अपने प्रियजनों के साथ रील बनाएं।'
सोशल मीडिया पर हनी सिंह की यह तस्वीर खूब वायरल हो रही है। अब इस तस्वीर को देख एक 'Reddit' यूजर ने दावा किया है कि हनी सिंह को एक्ट्रेस टीना थडानी में अपना प्यार मिल गया है। अपने रेडिट हैंडल पर इस यूजर ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जिनमें पहली तस्वीर हनी सिंह द्वारा पोस्ट की गई है।
हनी सिंह ने उस लड़की हाथ पकड़ा हुआ है।
दूसरी तस्वीर टीना थडानी की है, जिसमें उन्होंने वही ब्रेसलेट पहना हुआ है जो हनी सिंह द्वारा शेयर की गई तस्वीर में उस लड़की ने पहना है।
Next Story