मनोरंजन

Holi 2022: शमिता और राकेश ने यूं किया होलिका दहन, देखें VIDEO

Neha Dani
18 March 2022 11:11 AM GMT
Holi 2022: शमिता और राकेश ने यूं किया होलिका दहन, देखें VIDEO
x
इस वीडियो में उन्होंने होलिका दहन का एक झलक भी दिखाई है।

देशभर में आज रंगो का यह त्यौहार होली (Holi 2022) धूम-धाम से मनाया जा रहा है। देर रात होलिका दहन (Holika Dahan 2022) किया गया। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स ने धूमधाम से होलिका दहन (Bollywood celebs Holika Dahan) किया। सोशल मीडिया (Social Media) पर फैंस के साथ साझा की। शिल्पा शेट्टा (Shilpa Shetty), श्वेता बच्चन नंदा (Shweta Bachchan Nanda), शमिता शेट्टी (Shamita Shetty), राकेश बापट (Raqesh Bapat) समेत कई सेलेब्स ने होलिका दहन बड़ी धूम-धाम से मनाया।

शिल्पा शेट्टी ने हर साल की तरह इस साल भी होलिका दहन किया। उन्होंने एक वीडियो इंस्टा स्टोरी पर साझा किया है। वीडियो वो अपने बेटे वियान राज कुंद्रा के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने लिखा- 'होलिक दहन के साथ सभी नकारात्मकता को जलाकर और अधिक अच्छा जीवन जिएं.'
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने अपनी मां श्वेता बच्चन नंदा की एक तस्वीर साझा की और इसे कैप्शन दिया, 'हैप्पी होलिका.' तस्वीर में श्वेता के माथे पर गुलाल का टीका लगा हुआ और और वो पोज देती हुईं नजर आ रही है, तस्वीर के बैकग्राउंड में आग की लपटें दिखाई दे रही हैं।


एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में सिद्धांत ने दिखाया है कि कैसे उनकी मां होली के लिए गुजिया बना रही हैं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'मां के हाथ की गुझिया, हैप्पी वाली होली सबको'।
लव बर्ड्स शमिता शेट्टी और राकेश बापट ने लड़ाई झगड़ों की खबरों पर ब्रेक लगाते हुए होली का त्योहार साथ में मना रहे हैं। राकेश और शमिता ने फैंस को होली की बधाई देते हुए एक वीडियो साझा किया है, जिसमें दोनों साथ में बैठे नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उन्होंने होलिका दहन का एक झलक भी दिखाई है।


Next Story