मनोरंजन

अनुषा से ब्रेकअप पर पहली बार बोले ‘हीरामंडी’ फेम जेसन

Mohammed Raziq
16 May 2024 3:53 PM IST
अनुषा से ब्रेकअप पर पहली बार बोले ‘हीरामंडी’ फेम जेसन
x
मुंबई : दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। यह भंसाली का ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पहला प्रोजेक्ट है। सीरीज को काफी तारीफ मिल रही है और इसका हर एक्टर लाइमलाइट में बना हुआ है। इसमें अभिनेता जेसन शाह (36) ने ब्रिटिश पुलिस अधिकारी को रोल निभाया है। जेसन की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें, तो उन्होंने वीजे से अभिनेत्री बनीं अनुषा दांडेकर को डेट किया था।
दोनों एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के दौरान करीब आए थे। हालांकि साल 2021 में उनका ब्रेकअप हो गया था। अब जेसन ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। अनुषा फिल्ममेकर व एक्टर फरहान अख्तर की साली हैं। जेसन ने ‘टाइम्स ऑफ इंडिया' के साथ इंटरव्यू में कहा की ब्रेकअप जल्दबाजी में किया गया था। मैंने वास्तव में इसके बारे में नहीं सोचा था। दूसरा पर्सन वास्तव में मुझे नहीं समझता था और मुझे लगा कि वह मुझे अपने दायरे में फिट करने की कोशिश कर रहा था और ऐसा होने वाला नहीं है, है ना?
आजकल रिश्ते खत्म हो जाते हैं, क्योंकि एक व्यक्ति दूसरे की बात नहीं सुनता है और केवल वही कहने की कोशिश करता है, जो वे महसूस करते हैं। यह रिश्ते का दुखद हिस्सा है और रिश्ते की शुरुआत से ही यह समझने की कोशिश करनी चाहिए कि दूसरा व्यक्ति कैसा महसूस करता है, तभी रिश्ता लंबे समय तक चलेगा। जेसन से जब पूछा गया कि क्या वह किसी रिश्ते में हैं तो उन्होंने कहा कि वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहेंगे। अनुषा से ब्रेकअप के बाद मेरी जिंदगी में बड़ा आध्यात्मिक बदलाव आया, जिसने मुझे समझदार बना दिया। बता दें कि जेसन 'बिग बॉस' के 10वें सीजन, वेब सीरीज 'झांसी की रानी' और 'बैरिस्टर बाबू' में नजर आ चुके हैं।
Next Story