मनोरंजन

लेडी सुपरस्टार नयनतारा की फिल्म 'कनेक्ट' का हिदी ट्रेलर रिलीज

Rani Sahu
17 Dec 2022 11:42 PM IST
लेडी सुपरस्टार नयनतारा की फिल्म कनेक्ट का हिदी ट्रेलर रिलीज
x
मुंबई, (आईएएनएस)| लेडी सुपरस्टार नयनतारा की फिल्म 'कनेक्ट' का हिदी ट्रेलर शनिवार को जारी किया गया है। फिल्म के ट्रेलर में एक खुशहाल परिवार को दिखाया गया है जो दुनिया भर में फैली महामारी के कारण विभिन्न स्थानों पर फंस जाता है। फिल्म में नयनतारा लीड रोल में हैं, वहीं सत्यराज, अनुपम खेर और विनय राय भी फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म में नयनतारा ने एक नाबालिग बेटी की मां जबकि विनय उनके पति की भूमिका निभाई है और सत्यराज उनके पिता की भूमिका निभाते हैं। वहीं फिल्म में अनुपम खेर ने मुंबई के एक पुजारी की भूमिका निभाई है।
फिल्म में दिखाया है कि नयनतारा को जब पता चलता है कि उसकी बेटी पर भूत का साया है तो उसे इस स्थति से अकेले ही निपटना पड़ता है। अनुपम खेर जो पुजारी हैं, वे सुझाव देते हैं कि लड़की पर से भूत का साया हटाने की जरूरत है।
फिल्म के निमार्ताओं ने हिंदी वर्जन की रिलीज की तारीख भी बदलकर 30 दिसंबर कर दी है। पहले यह फिल्म 29 दिसंबर 2022 को रिलीज होने वाली थी। विग्नेश शिवन द्वारा निर्मित फिल्म 'कनेक्ट' को काव्या राजकुमार और अश्विन सरवनन द्वारा लिखी गई है।
--आईएएनएस
Next Story