मनोरंजन
गाउन में हिना ने दिखाई अदाएं, यूजर नें की उर्फी जावेद से तुलना
Rounak Dey
11 Sep 2022 6:51 AM GMT

x
यूजर नें ऐसे कई कमैंट्स किए है।
नई दिल्ली :टीवी अभिनेत्री हिना खान ( Hina khan ) इन दिनों अपने वीडियो को लेकर काफी चर्चा छाई हुई हैं। आए दिन हिना खान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। हिना खान की हाल ही में एक वीडियो सामने आई है। जिसमें हिना खान एक से बढ़कर एक बोल्ड पोज दे रही हैं। हिना खान अक्सर अपनी बोल्डनेस के कारण सुर्खियों में छाई रहती हैं। हिना खान अपने हुस्न की अदाएं से फैंस को अपनी ओर खींच लेती हैं। हिना खान अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी कनेक्टेड रहती है। अब एक बार फिर से हिना खान की लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
इस वीडियो को वायरलभयनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। जिसमें उन्हें ब्लैक कलर के आउटफिट में देखा जा रहा है।इसके साथ ही हिना खान नें हाई हिल्स भी पहनी है। हिना ने अपने कंप्लीट लुक के लिए बोल्ड मेकअप किया है और बालों की छोटी बनाई है। जिसमें वह बेहद बोल्ड लग रही है।
हिना खान इस वीडियो में काफी बोल्ड पोज दे रही है। तस्वीर में हिना खान हॉट भी नजर आ रही हैं। जिसे देख फैंस की नजर नहीं हट रही। फैंस को हिना खान का यह लुक खूब पसंद आ रहा है। लेकिन कुछ लोग हिना खान की तुलना उर्फी जावेद से कर रहे है, क्यूंकि वो ऐसे कपड़े पहनकर सामने आई है। यूजर ने इस वीडियो को जमकर लाइक्स और कमैंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा – उर्फी का असर आ रहा है, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- उर्फी की बहन लग रही है। यूजर नें ऐसे कई कमैंट्स किए है।
Next Story