मनोरंजन

हिना खान की अदाओं ने मचाया हंगामा, झूला झूलती आई नजर

Rani Sahu
23 Oct 2021 4:32 PM GMT
हिना खान की अदाओं ने मचाया हंगामा, झूला झूलती आई नजर
x
टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली हिना खान (Hina Khan) हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव दिखाई देती हैं

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली हिना खान (Hina Khan) हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव दिखाई देती हैं। वह आए दिनों कोई ना कोई पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ इंटरैक्ट करती रहती है। इन दिनों भी उनका एक वीडियो तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह झूला झूलती दिखाई दे रही है।

दरअसल यह वीडियो खुद हिना ने अपने इंस्टाग्रम पर शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस हाथो में वाइन का गिलास पकड़े झूला झूलती नज़र आ रही है। इसी के साथ उन्होंने बोटल ग्रीन कलर का काफ्तान पहन रखा है और अपने लुक को कम्पलीट करते हुए ब्लैक शेड्स लगा रखे है। वही वह दूसरी तरफ अपने बालो को फ्लिक करती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो में वह अपनी कैप के साथ भी कुछ मूवमेंट भी कर रही है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए हिना ने कैप्शन में लिखा-'हंगामा हो गया'। क्योंकि इस वीडियों के बैकग्राउंड में आशा भोसले का गाना 'हंगामा हो गया' चल रहा है। हिना आए दिन अपनी ऐसी ही कुछ एंटरटेनिंग वीडियोज़ और फोटोज शेयर करती रहती है। आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर हिना को 14 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। जो हिना की पोस्ट पर खूब प्यार बरसाते हैं।
वर्कफ़्रंट की बात करें तो आखिरी बार उन्हें शाहीर शेख के साथ 'बारिश बन जाना' गाने में देखा गया था। उनका गाना 'बारिश बन जाना' काफी हिट रहा था। इससे पहले वो म्यूजिक वीडियो 'पत्थर वरगी' में तन्मय सिंह के साथ भी दिखाई दी थीं। लेकिन उनका हाल ही में लेटेस्ट सॉन्ग 'मैं भी बर्बाद' रिलीज हुआ था, जिसमे उन्हें आखरी बार देखा गया।


Next Story