मनोरंजन
हिना खान का कोरोना रिपोर्ट आया सामने, रुबिना दिलैक ने कहा- मेरी सांसें रुक गई थीं
Shubhra Nandy
25 March 2021 8:17 AM IST

x
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.
जनता से रिश्ता वेबडेसक | टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. वह हाल ही में छुट्टियां बिताने के लिए मालदीव पहुंची थीं. इसके बाद वह मनीष मल्होत्रा के लैकमे फैशन वीक में भी शामिल हुईं, जिसमें कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और दिव्या खोसला जैसे कई कलाकार भी नजर आए थे. शो के बाद ही कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने खुलासा किया कि वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. ऐसे में हिना खान ने भी अपना कोविड-19 टेस्ट कराया, जिसका नतीजा उन्होंने फैंस के साथ वीडियो शेयर कर साझा किया. उनकी बातें सुनकर बिग बॉस विनर रुबिना दिलैक (Rubina Dilaik) ने कहा कि मेरी सांसें रुक गई थीं.
हिना खान (Hina Khan) ने वीडियो शेयर कर बताया कि उनका कोरोना वायरस टेस्ट नेगेटिव आया है. वीडियो में उन्होंने फैंस से बातचीत करते हुए कहा, "यह आपको मेरे कोविड-19 टेस्ट के बारे में सूचना देने के लिए है, जो कि मैंने लैकमे फैशन वीक के बाद कराया था. मुझे मालूम है कि आप लोग बहुत चिंतिंत हैं. मेरे स्वास्थ्य को लेकर मेरे पास संदेशों की बाढ़ सी आ गई थी. मैंने मालदीव जाने से पहले और वापस आने के बाद टेस्ट कराया. हमें कार्तिक आर्यन के बारे में भी पता चला, जिसे लेकर मैं काफी चिंतित भी हो गई थी. मैंने तुरंत ही अपने आप को क्वारंटीन किया और मैंने अपना टेस्ट कराया. मेरा टेस्ट नेगेटिव आया है और मैं बिल्कुल ठीक हूं."
हिना खान (Hina Khan) ने टेस्ट का रिजल्ट बताते हुए फैंस को सस्पेंस में डाल दिया था, जिसे लेकर बिग बॉस 14 की विजेता रुबिना दिलैक (Rubina Dilaik) ने कहा, "इतना लंबा पॉज, मेरी तो सांसें ही रुक गई थीं." हिना खान के इस वीडियो को 7 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. साथ ही फैंस हिना के स्वास्थ्य को लेकर खूब कमेंटभी कर रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "कोविड अपडेट..." बता दें कि हिना खान हाल ही में मालदीव से लौटी हैं. मालदीव से जुड़ी उनकी फोटो और वीडियो खूब वायरल भी हुए थे.
Next Story





