मनोरंजन

ऑफ शोल्डर ड्रेस में हिना खान ने दिखाई जलवा, देखें लेटेस्ट वीडियो

Rani Sahu
27 Feb 2022 11:44 PM IST
ऑफ शोल्डर ड्रेस में हिना खान ने दिखाई जलवा, देखें लेटेस्ट वीडियो
x
हिना खान (Hina Khan) टीवी की दुनिया का बड़ा नाम हैं

हिना खान (Hina Khan) टीवी की दुनिया का बड़ा नाम हैं. हिना ने अपने करियर की शुरुआत 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से की थी. इस सीरियल से हिना खान घर-घर में अक्षरा के नाम से जानी जाने लगीं. इसके बाद हिना खान सलमान खान के शो बिग बॉस सीजन 11 में नजर आई थीं. बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद हिना खान के करियर को और भी पंख लग गए. हिना खान का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है.

दरअसल, हिना खान ने इंस्टाग्राम पर अपना एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में हिना हैंड, शोल्डर नीज़ एंड टोज बेबी राइम्स पर मूव्स करती दिख रही हैं. लेकिन मूव्स करते-करते एक्ट्रेस अचानक अंग्रेजी बीट पर झूमने लगती हैं. ऑफ शोल्डर रेड शॉर्टस पहने हिना अंग्रेजी बीट पर झूमती हुई बेहद क्यूट लग रही हैं.
वीडियो में हिना खान का ये अंदाज़ उनके फैन्स को काफी पसंद आ रहा है. यही वजह है कि देखते ही देखते हिना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैलने लगा है. फैन्स हिना के इस वीडियो पर जमकर लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं. बता दें कि हिना खान लगातार कुछ दिनों से अपने इंस्टाग्राम पर रील शेयर कर रही है.
इससे पहले एक्ट्रेस ने लेटेस्ट ट्रेंड कच्चा बादाम पर ड़ांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया था, जो कि इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ है. इस वीडियो हिना खान ब्लैक ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहने नजर आई थी. वीडियो में एक्ट्रेस अपनी ड्रेस को लेकर भी सुर्खियों में रही थीं.


Next Story