मनोरंजन

ब्लैक कलर की ऑफ शोल्डर गाउन में Hina Khan ने बिखेरे जलवे, फेंस कर रहे है तारीफ

Neha Dani
17 Jun 2022 6:14 AM GMT
ब्लैक कलर की ऑफ शोल्डर गाउन में Hina Khan ने बिखेरे जलवे, फेंस कर रहे है तारीफ
x
वहीं फैंस ने कमेंट किए हैं। ब्यूटीफुल, लुकिंग हॉट, स्टनिंग। फैंस ने ऐसे कई कमेंट किए हैं।

टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) उन हसीनाओं में से एक हैं, जो अपने बोल्ड लुक और फैशन सेंस के लिए हर तरफ से लाइमलाइट बटोरती रहती हैं। अदाकारा के इसी स्टाइल के करोड़ों लोग दीवाने हैं। हिना खान अपने कातिलाना अंदाज से फैंस को मदहोश कर देती हैं। हिना अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। आए दिन हिना खान अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करके फैंस को घायल कर देती हैं। लेकिन अब एक इवेंट पार्टी में हिना खान अपने जलवे बिखेर रही हैं। एक से बढ़कर एक तस्वीरें सामने आ रही हैं। अब फिर से हिना खान की लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।


इस वीडियो को विरलभयनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो मे हिना ने ब्लैक कलर की ऑफ शोल्डर गाउन पहनी है। इसके साथ ही हिना ने डायमंड सेट भी पहना है। अपने कंप्लीट लुक के लिए हिना ने न्यूड मेकअप किया हैं और बालों का बन बनाया हैं। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
इस वीडियो में हिना ने कई अलग-अलग पोज दिए हैं। हिना ने पार्टी में चार चांद लगा दिए हैं। हिना इस लुक में काफी हॉट लग रही हैं। अब फैंस को हिना का ये लुक खूब पसंद आ रहा हैं। हिना की इस वीडियो को फैंस खूब लाइक्स और शेयर कर रहे है। वहीं फैंस ने कमेंट किए हैं। ब्यूटीफुल, लुकिंग हॉट, स्टनिंग। फैंस ने ऐसे कई कमेंट किए हैं।



Next Story