मनोरंजन

देखते ही देखते आसमान में उड़ने लगीं हिना खान, हवा से करने लगीं बातें, देखें वीडियो

Rounak Dey
14 Jun 2022 12:17 PM IST
देखते ही देखते आसमान में उड़ने लगीं हिना खान, हवा से करने लगीं बातें, देखें वीडियो
x
हिना खान खूब चर्चा में रही थीं। फिलहाल हिना खान अबू धाबी अबू धाबी को एक्सप्लोर करने में जुटी हैं।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ऐक्ट्रेस हिना खान इस वक्त अबू धाबी में घूम रही हैं। हिना खान ने एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह दुनिया के सबसे बड़े इनडोर स्काईडाइविंग का मजा लेती दिख रही हैं।



हिना खान को अबू धाबी टूरिज़म बोर्ड ने इनवाइट किया है ताकि वह उनकी मेहमाननवाजी का लुत्फ उठा सकें और अबू धाबी को प्राइम इंटरनैशनल टूरिस्ट हब के रूप में प्रमोट कर सकें।
हिना ने इस ट्रिप का मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह वहां मौजूद दुनिया के सबसे बड़े इनडोर स्काईडाइविंग टनल CLYMB में हवा में उड़ान भरती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में हिना हवा में ठीक उसी तरह उड़ान का मजा लेती दिख रही हैं जैसे प्लेन से छलांग लगाकर लोग खुले आसमान में स्काईडाइविंग का मजा लेते हैं।
हाल ही में हिना खान कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर भी जादू चलाती नजर आई थीं। अपने फैशन चॉइस को लेकर हिना खान खूब चर्चा में रही थीं। फिलहाल हिना खान अबू धाबी अबू धाबी को एक्सप्लोर करने में जुटी हैं।

Next Story