मनोरंजन
हिना खान ने मस्टर्ड ड्रेस में पूल किनारे दिखा कातिलाना अंदाज, VIDEO हुआ वायरल
Shubhra Nandy
8 Jan 2021 12:17 PM IST

x
टीवी से बॉलीवुड तक पहुंचने वाली हिना खान इन दिनों अपने स्टाइल को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं. हिना खान हमेशा अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं.
जनता से रिश्ता वेबडेसक | टीवी से बॉलीवुड तक पहुंचने वाली हिना खान (Hina Khan) इन दिनों अपने स्टाइल को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं. हिना खान हमेशा अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. उनके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल होते हैं. ऐसा ही हाल उनके एक और वीडियो को लेकर भी देखने को मिल रहा है, जिसमें वह पूल किनारे मस्टर्ड कलर की ड्रेस में डांस करते हुए और पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं. वीडियो में हिना खान का लुक और स्टाइल वाकई जबरदस्त लग रहा है. कुछ घंटों पहले ही शेयर हुए इस वीडियो को अब तक 89 हजार से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है.
हिना खान (Hina Khan) के इस वीडियो में उनका लुक बेहद खूबसूरत लग रहा है. पूल किनारे ड्रेस को फ्लॉन्ट करते हुए हिना खान डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं. एक्ट्रेस के वीडियो पर फैंस भी 'ब्यूटीफुल' और Wow जैसे कमेंट्स कर उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. इसके अलावा कई फैंस ने हार्ट इमोजी के जरिए भी हिना खान के वीडियो पर रिएक्शन दिया. बता दें कि इस ड्रेस में इससे पहले भी हिना खान ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह कैट वॉक करती हुई दिखाई दे रही थीं. उनके इस वीडियो को देख भी फैंस ने तारीफों के पुलस बांध दिये थे.
यह पहली बार नहीं है जब हिना खान (Hina Khan) ने अपने लुक्स और स्टाइल से यूं सुर्खियां बटोरी हों. हिना खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार एक्ट्रेस बतौर सीनियर बिग बॉस 14 में नजर आई थीं. इस शो में हिना खान के साथ-साथ सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान ने भी एंट्री की थी. इससे पहले हिना खान ने नागिन पांच में अपने अंदाज से धमाल मचा दिया था. एक्ट्रेस भले ही शो के 3 एपिसोड में दिखाई दीं, लेकिन उन्होंने फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. बता दें कि इस साल हिना खान बॉलीवुड फिल्म 'हैक्ड' में भी मुख्य भूमिका निभाती हुई नजर आई थीं.
Next Story





