
x
Hina Khan Princess Look: हिना खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. जिसमें एक्ट्रेस प्रिंसेस बनकर महफिल लूटती नजर आई. आप भी डालिए इसपर एक नजर. Hina Khan Viral Video: टीवी की खूबसूरत एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) इन दिनों कोरिया में हैं. जहां हाल ही में वो 'टूरिज्म एंबेसडर' बनीं. इसी बीच एक्ट्रेस ने व्हाइट गाउन में अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. इस वीडियो में हिना बहुत ही सुंदर लग रही है. वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल भी हो रहा है. जिसमें फैंस उनका लुक देख एक्ट्रेस के दीवाने बन चुके हैं.
कोरिया में प्रिसेंस बनकर घूमीं हिना खान
हिना खान ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में एक्ट्रेस व्हाइट और पिंक गाउन पहने हुए कैमरा के लिए पोज कर रही हैं. एक्ट्रेस ने अपना प्रिंसेस लुक शॉर्ट हेयर में मैचिंग पिन, ग्लोसी मेकअप और एक हैंडबैग लेकर कंपलीट किया है. वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा. “जादुई भूमि में परी… कोरिया एक सपने की तरह लगता है और यहां पर मैं एक राजकुमारी की तरह महसूस कर रही हूं, लव कोरिया.”
फैंस ने हिना को कहा सिंड्रेला
हिना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है. वीडियो पर फैंस कमेंट कर एक्ट्रेस की तारीफ करते दिखाई दिए. एक ने लिखा कि, ‘बार्बी डॉल लग रही हो’, दूसरे ने लिखा कि, ‘असली सिंड्रेला देख रहे हैं’ एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि, बहुत ही सुंदर लग रही हो आप’
Tagsकोरियाहिना खानKoreaHina Khan जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





