मनोरंजन

Hina Khan ने शेयर किया सिजलिंग लुक, जालीदार श्रग पहन बालकनी में बिखेरे हुस्न के जलवे

Rani Sahu
5 July 2022 10:10 PM IST
Hina Khan ने शेयर किया सिजलिंग लुक, जालीदार श्रग पहन बालकनी में बिखेरे हुस्न के जलवे
x
एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) बोल्डनेस के मामले में किसी से कम नहीं हैं

नई दिल्ली: एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) बोल्डनेस के मामले में किसी से कम नहीं हैं. अक्सर फैंस को उनका सिजलिंग लुक देखने को मिलता रहता है. ऐसे में उनके चाहने वालों में भी अब उनके हर नए लुक को लेकर बेसब्री बढ़ती जा रही है. अब फिर से हिना के नए अवतार ने फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना सिजलिंग लुक दिखाया है. इन फोटोज में उन्हें व्हाइट आउटफिट में देखा जा रहा है.

Hina Khan ने शेयर किया सिजलिंग लुक
हिना अपनी दमदारी अदाकारी के कारण घर-घर में एक खास पहचान हासिल कर चुकी हैं. वहीं, एक्ट्रेस ने खुद को हर रूप में साबित कर दिखाया है. आज हिना के चाहने वाले दुनियाभर में मौजूद हैं. लोग उनकी अदाकारी के साथ-साथ दिलकश अदाओं पर भी फिदा रहते हैं. अब लेटेस्ट फोटोशूट में हिना व्हाइट कलर की बैल-बॉटम जीन्स, व्हाइट क्रॉप ट्यूब टॉप और मैचिंग के जालीदार क्रॉप श्रग में नजर आ रही हैं.
काफी हॉट दिख रही हैं हिना खान

हिना ने यह फोटोशूट किसी बालकनी में कराया है. उन्होंने अपने इस लुक को ब्राउनिश मेकअप से कंप्लीट किया है. इस दौरान एक्ट्रेस से बालों को हाफ बांधा हुआ है और कानों में व्हाइट हूप ईयररिंग्स पहने हैं.
इस फोटोशूट में हिना ने अपना कर्वी फिगर और बोल्ड अदाएं फ्लॉन्ट करते हुए एक से एक पोज दिए हैं. इस लुक में एक्ट्रेस काफी ग्लैमरस और हॉट दिख रही हैं.
इस फिल्म को लेकर चर्चा में हैं हिना
दूसरी ओर हिना के वर्क फ्रंट पर नजर डालें तो पिछले काफी वक्त से वह अपनी हिंदी-इंग्लिश फिल्म 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' को लेकर चर्चा में हैं. अपनी इस फिल्म के पोस्टर लॉन्च के लिए हिना ने इसी कान्स में भी शिरकत की थी.
Next Story