मनोरंजन

Hina Khan-Shaheer Sheikh की अपकमिंग म्यूजिक VIDEO का टीजर हुआ रिलीज

Triveni
29 May 2021 11:20 AM IST
Hina Khan-Shaheer Sheikh की अपकमिंग म्यूजिक VIDEO का टीजर हुआ रिलीज
x
पिता के देहांत के बाद टीवी अदाकारा हिना खान की जिंदगी अब धीरे धीरे पटरी पर आने लगी है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| पिता के देहांत के बाद टीवी अदाकारा हिना खान की जिंदगी अब धीरे धीरे पटरी पर आने लगी है। कुछ समय पहले ही हिना खान ने अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो का टीजर फैंस के साथ शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए हिना खान ने इस बात का ऐलान किया है कि इस बार वो फैंस को एक शानदार तोहफा देने वाली हैं। इस म्यूजिक वीडियो में हिना खान के साथ शाहीर शेख नजर आने वाले हैं। कुछ समय पहले ही हिना खान को शाहीर शेख के साथ कश्मीर में मस्ती करते हुए देखा गया था। तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस कयास लगाने लगे थे कि हिना खान और शाहीर शेख (Hina Khan and Shaheer Sheikh Share) एक साथ काम करने जा रहे हैं। वैसे आपको हिना खान और शाहीर शेख की म्यूजिक वीडियो का टीजर कैसा लगा कमेंट करके जरुर बताएं।


Next Story