मनोरंजन

हिना खान ब्लू बिकिनी में आई नजर, HOT अवतार देख फैंस हुए घायल...

Shubhra Nandy
6 Dec 2020 3:41 PM IST
हिना खान ब्लू बिकिनी में आई नजर, HOT अवतार देख फैंस हुए घायल...
x
टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों अपनी फैमली के साथ मालदीव में छुट्टियां इंजॉय कर रही हैं.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों अपनी फैमली के साथ मालदीव में छुट्टियां इंजॉय कर रही हैं. मालदीव की खूबसूरत वादियों में हिना खान काफी ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं. बता दें कि हिना खान लगातार अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी हॉट पिक्चर्स भी शेयर कर रही हैं. हाल ही में इस टीवी स्टार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कई ग्लैमरस और हॉट फोटो शेयर की है.

ब्लू कलर की बिनकी लुक में आई नजर
शनिवार को शेयर की गई फोटो में हिना व्हाइट पोलका डॉट्स के साथ ब्लू कलर की बिकनी पहने हुए नजर आ रही है. उन्होंने एक प्रिटेंड केप भी लिया हुआ है. अपने लुक को और बेहतर बनाने के लिए हिना ने एक सफेद हैट और व्हाइट कलर सन ग्लासेस भी कैरी किए हैं. हिना खान की इस पिक्चर ने इंस्टाग्राम का तापमान काफी बढ़ा दिया हैं. जहां उनके फैंस उनके लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं तो वहीं हिना के इंस्टाग्राम का कमेंट सेक्शन भी फायर वाली इमोजी से भर चुका है.
हिना खान की एक और पिक्चर काफी वायरल हो रही है इसमें वह समुद्र की तरफ देखते हुए ब्लैंकेट ओढ़े हुए पोज दे रही हैं. उनके हाथ में शैंपेन का ग्लास भी नजर आ रहा है. इस फोटो को भी फैंस काफी लाइक कर रहे हैं और अपने कमेंट दे रहे हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए हिना ने कैप्शन में लिखा है, "चियर्स टू लाइफ". हिना की इस तस्वीर को 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

हिना इससे पहले भी अपनी कई हॉट और ग्लैमरस फोटोज शेयर कर चुकी हैं. जिनमें उनका लुक काफी कमाल का नजर आया है.
जहां तक काम की बात हैं तो हिना खान को टीवी पर आखिरी बार बिग बॉस के सीजन 14 में सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान के साथ तूफानी सीनियर के तौर पर देखा गया था. इस साल हिना खान की वेब सीरीज 'डैमेज्ड 2' भी रिलीज हुई थी. इस वेब सीरीज में हिना के काम की काफी सराहना की गई थी. इसके अलावा वह टीवी के कई शोज में नजर आ चुकी हैं. उन्होंने बॉलीवुड फिल्म 'हैक्ड' मे भी काम किया है.


Next Story