मनोरंजन

पीच कलर साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं हिना खान, लूटी महफिल

Rani Sahu
22 Sept 2022 11:31 PM IST
पीच कलर साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं हिना खान, लूटी महफिल
x

Hina Khan Saree Look: टीवी से लेकर बॉलीवुड का सफर तह करने वाली एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) काफी वक्त से किसी प्रोजेक्ट में नजर नहीं आई हैं लेकिन, सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। आए दिन अपनी तस्वीरे और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती हैं। हिना खान उन एक्ट्रेसेज में से एक हैं जो हमेशा अपने फैशन सेंस और स्टाइल के लिए चर्चा में रहती हैं। फिर चाहे वो साड़ी हो या थाई-हाई स्लिट ड्रेस ही क्यूं न हो। हिना हर लुक में बेहद हसीन नजर आती हैं।

पीच कलर साड़ी में खूबसूरत दिखीं हिना खान
वहीं एक बार फिर हिना ने अपने साड़ी लुक से सबको दीवाना बना दिया है। कुछ ही देर पहले हिना ने पीच कलर की हाथ से बनी कढ़ाई वाली साड़ी में कई फोटोज शेयर की है, जिसमे वह बेहद हसीन लग रही हैं। हिना खान ने इस साड़ी को एक हाई ज्वेल कॉलर ब्लाउज के साथ कैरी किया है। इन सात तस्वीर में हिना अलग अलग पोज में नजर आ रही हैं। कभी मुस्कुराते हुए, तो कभी किसी चीज को निहारती हुई। मिनिमल मेकअप के साथ हिना खान ने अपने लुक पूरा किया है। सोशल मीडिया पर हिना खान के लाखों फैन्स हैं, जो उनकी इन तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं।

Next Story