मनोरंजन

हिना खान का व्हाइट ड्रेस में दिखा Killer अंदाज, फैंस के नजरें हटा पाना मुश्किल

Triveni
15 Jan 2021 5:56 AM GMT
हिना खान का व्हाइट ड्रेस में दिखा Killer अंदाज, फैंस के नजरें हटा पाना   मुश्किल
x
हिना खान ने इन दिनों सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। एक्ट्रेस ने इन दिनों बेहद ही खूबसूरत फोटोज शेयर कर लोगों को अपना दीवाना बना लिया है।

जनता से रिश्ता वेबडेसक | हिना खान ने इन दिनों सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। एक्ट्रेस ने इन दिनों बेहद ही खूबसूरत फोटोज शेयर कर लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। हिना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक व्हाइट आउटफिट में फोटो शेयर किए हैं हिना के इन फोटोज से नजरें हटा पाना काफी मुश्किल है। फैंस इन फोटोज पर कमेंट कर हिना की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।


तस्वीरों में देखा जा सकता हैं कि हिना ने व्हाइट मिडी पहनी है, इसके साथ ही उन्होंने काला चश्मा लगा रखा है। वहीं हिना ने अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए हैट पहन रखी है। हिना इस लुक में काफी खूबसूरत लग रही हैं। वहीं खुले आसमान के नीचे हिना का फेस काफी ग्लो कर रहा हैं। वहीं दूसरी फोटो में हिना ने बैक साइड से फोटो शेयर किया है। उनका ये पोज काफी हटकर हैं फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा परी तो दूसरे ने तारीफ कर कहा सिंड्रेला।

इससे पहले हिना खान इन दिनों मालदीव्स (Maldives) में वेकेशन मना कर आई हैं। साथ ही अपनी बोल्ड और हॉट फोटोज पोस्ट कर फैंस को अपना दीवाना बना रही हैं। हिना खान कभी बिकिनी पहने नजर आती हैं तो कभी मल्टीकलर के आउटफिट में अपना जल्वा बिखेरती नजर आती हैं। उनके अलग-अलग पोज और अदाओं की फोटो लोगों को खूब अट्रैक्ट कर रही हैं।
इस तस्वीर में हिना पानी के अंदर आग लगा रही हैं। एक्ट्रेस ने ब्लू बिकिनी पहनी हुई है और सर पर हैट लगा रखी है। उनका यह पोज काबिले तारीफ है। उनके ग्लैमर्स लुक को उनके फैंस खूब फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिनों वे अपनी फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती हैं।
हिना अपनी बोल्ड तस्वीरें से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं और एक के बाद एक अपने किलर फोटो पोस्ट कर फैंस को घायल कर रही हैं। एक्ट्रेस ने एक और फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है जिसमें उनके केवल पैर और ब्लैक हैट नजर आ रही हैं। हिना का यह पोज काफी लोगों को पसंद आया है। फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी उनके इस सिज़लिंग फोटो की तारीफ कर रहे हैं।
हिना खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान के साथ उन्होंने Bigg Boss-14 में तूफानी सीनियर के तौर पर घर में एंट्री की थी। फैंस को उनका गेम काफी पसंद आ रहा था। बता दें कि इसी साल उनकी वेब सीरीज 'डैमेज्ड 2' रिलीज हुई थी। इसके अलावा वे लोकप्रिय टीवी सीरियल 'नागिन 4' में नागेश्वरी के रोल में नजर आईं थीं। हिना खान ने अपने करियर की शुरुआत 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल से की थी। यह सीरियल काफी हिट रहा। हिना खान अब बॉलीवुड में अपने कदम जमा रही हैं। वह 'हैक्ड' मूवी में काम कर चुकी हैं।


Next Story