मनोरंजन
हिना खान मालदीव में ऐसे एंजॉय करती आईं नजर, एक्ट्रेस के ग्लैमरस LOOK देख आप भी हो जाएंगे दीवाने...
Shubhra Nandy
2 Dec 2020 11:24 AM IST

x
टीवी से बॉलीवुड तक अपनी राह बनाने वाली हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| टीवी से बॉलीवुड तक अपनी राह बनाने वाली हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इन दिनों हिना खान मालदीव में छुट्टियां बिता रही हैं, जिसकी फोटो और वीडियो भी वह खूब शेयर करती हैं. हिना खान इन दिनों मालदीव में खूब एंजॉय करती हुई नजर आ रही हैं. हाल ही में हिना खान ने मालदीव से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनका ग्लैमरस स्टाइल देखने को मिल रहा है. अपनी तस्वीरों में हिना खान बीच पर सैर करती हुई दिखाई दे रही हैं. इसके अलावा एक फोटो में हिना खान बीच पर झूला झूलते हुए भी नजर आ रही हैं.
हिना खान की इन तस्वीरों को लेकर फैंस भी उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. हिना खान अपनी फोटो में मल्टीकलर आउटफिट में नजर आ रही हैं. बीच पर एक्ट्रेस का अंदाज वाकई तारीफ के लायक लग रहा है. इसके अलावा एक फोटो में हिना खान ब्लैक ड्रेस में व्हाइट कलर की हैट लगाए दिखाई दे रही हैं. इसमें बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट बीच पर झूला झूलते हुए नजर आ रही हैं. हिना खान मालदीव में रहते हुए भी अपनी एक्टिविटी फैंस के साथ शेयर कर रही हैं, जिसे फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं.
हिना खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान के साथ बिग बॉस 14 में तूफानी सीनियर के तौर पर नजर आई थीं. फैन्स को उनका गेम पसंद भी आया था. इसी साल हिना खान की वेब सीरीज 'डैमेज्ड 2' भी रिलीज हुई थी. इसके अलावा वह नागिन के चौथे सीजन में नागेश्वरी का रोल भी करती नजर आई थीं. हिना खान ने अपने टीवी करियर में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की. वह बॉलीवुड फिल्म 'हैक्ड' में भी काम कर चुकी हैं.
Next Story





