मनोरंजन

अजगर को किस करते हुए हिना खान ने दिए रोमांटिक पोज

HARRY
28 Jun 2023 3:05 PM GMT
अजगर को किस करते हुए हिना खान ने दिए रोमांटिक पोज
x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | रोहित शेट्टी स्टारर शो खतरों के खिलाड़ी का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो का प्रीमियर जुलाई में होने की उम्मीद है। छोटे पर्दे की संस्कारी बहू अक्षरा (हिना खान) भी खतरों के खिलाड़ी के 13वें सीजन के लिए साउथ अफ्रीका पहुंच चुकी हैं। हिना खान चैलेंजर के रुप में शो में शामिल हुई हैं। शूटिंग शुरू करते ही एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल नोट लिखा। उन्होंने अजगर, रोहित शेट्टी और दूसरे कंटेस्टेंट के साथ अपनी कई तस्वीरें भी पोस्ट की।
हिना खान ने अपने ऑफिशियल आईजी हैंडल पर खतरों के खिलाड़ी 13 की शूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। दोबारा शेयर की गई तस्वीरों में हिना खान रोहित शेट्टी के साथ जमकर पोज देती नजर आ रही हैं। वहीं एक तस्वीर में हिना खान अजगर को गले में लटकाए खेलती हुई नजर आ रही हैं। वहीं अगली तस्वीर में अजगर को घूरते हुए और किस करते हुए नजर आ रही हैं। हिना की इन तस्वीरों को देखकर उनके फैंस इम्प्रेस हो गए हैं, और हिना को एक बार फिर से खतरों के खिलाड़ी में देखने के लिए एक्साइटेड हैं।
केपटाउन ने हिना ने तस्वीरों को शेयर करते हुए इमोशनल नोट लिखा। “जिंदगी बदलने वाले शो के साथ एक बार फिर जुड़ना बहुत खुशी की बात है। जिसे हम सभी खतरों के खिलाड़ी के नाम से जानते हैं। यह शो आपके दिमाग को सबसे अच्छे तरीके से बदल देता है। आप कभी भी एक जैसे नहीं रहते हैं। पहले की तरह केवल अच्छे के लिए, और सबसे अच्छी बात यह है कि आपको स्टंट के मास्टर और एक्शन के गॉड कहे जाने वाले रोहित शेट्टी से मिलने का मौका मिलता है। जो एक प्यारे और बेहद पोलाइट इंसान हैं। इस शो से सीखने के लिए इतना कुछ है कि मैं हमेशा दिल के पास रखती हूं।
Next Story